MP के जबलपुर शहर में आज पहली बार भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 7 से शुरु हो चुका है। ये 9 नवंबर तक व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर स्टेडियम में होगा। इसमें आसपास के उद्योगों को नई तकनीक अपनाकर स्वदेशी हथियारों के उत्पादन में भागीदार बन सकेंगे।
कॉन्क्लेव में कंपनियां अपनी तकनीक और नवाचार का प्रदर्शन भी करेंगी। इनमें ज्यादातर ने स्वदेशीकरण को अपनाकर कलपुर्जे तैयार किए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जबलपुर और आसपास के क्षेत्र में डिफेंस वीकल ईको सिस्टम वातावरण तैयार करना है। डोम में 55 से अधिक कंपनियां इस क्षेत्र में संभावनाएं बताएंगी।
भागीदारी कर रहे उद्योगपति
कान्क्लेव का पूरा फोकस डिफेंस वीकल उत्पादन के लिए ईको सिस्टम तैयार करना है। इसकी थीम स्वदेशीकरण को सशक्त बनाना, वेंडर डेवलपमेंट, प्रदर्शनी और बी-टू-बी बैठक है। शुक्रवार को रक्षा सार्वजनिक उपक्रम आर्मर्ड वीकल निगम लिमिटेड चेन्नई के सीएमडी संजय द्विवेदी ने इसका उद्घाटन किया। इसमें देशभर से रक्षा क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति भागीदारी कर रहे हैं। इसी प्रकार वीकल फैक्ट्री में बनने वाले सैन्य वाहन माइन प्रोटेक्टिड वीकल, एलपीटीए, स्टालियन, वाटर वाउजर, बुलेट प्रूफ वीकल, शारंग तोप और दो नए वाहनों का प्रदर्शन किया जाएगा।