


लौकी, जिसे कई क्षेत्रों में घिया, दूधी या सुरा कदू के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय रसोई में पकाई जाने वाली एक सामान्य और महत्वपूर्ण सब्जी है। गर्मियों में यह सब्जी वरदान की तरह मानी जाती है क्योंकि इसमें शरीर को ठंडा रखने की खासियत होती है। घिया उर्फ लौकी विटामिन्स और मिनरल्स का सोर्स होती है। यह आपको डिहाइड्रेशन और बीमारियों से बचाता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, देश में इस वक्त तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में इंसान डिहाइड्रेट हो सकता है। इस समस्या से बचने के लिए लोगों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इन दिनों इसे खाने से आपको कई लाभ मिलेंगे।
लौकी के फायदें
शरीर को ठंडक दे
लौकी की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में शरीर की गर्मी को संतुलित करने में मदद करती है। यह लू लगने से भी बचाती है और शरीर में ठंडक बनाए रखती है।
पाचन में सहायक
लौकी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखती है। यह कब्ज को दूर करती है और पेट को साफ रखने में मददगार होती है। जिन लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन की समस्या होती है, उनके लिए लौकी अत्यंत लाभकारी है।
वजन घटाने में मददगार
लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है और पानी की मात्रा ज्यादा होती है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखती है लेकिन वजन नहीं बढ़ाती। इसलिए यह वजन कम करने वालों के लिए इसे फायदेमंद माना जाता है।
पेशाब की जलन और संक्रमण में राहत
लौकी का रस पीने से पेशाब की जलन और संक्रमण की समस्या कम होती है। यह यूरेथ्रा को साफ रखने में मदद करती है और किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ाती है।
स्किन और बालों के लिए लाभदायक
लौकी का नियमित रूप से खाने पर त्वचा को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बना सकते हैं। इसमें विटामिन-C और जिंक होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है।
कैसे करें सेवन?
- हल्के मसालों के साथ लौकी की सब्जी बनाकर खाएं।
- सुबह खाली पेट एक गिलास लौकी का रस पिएं।
- लौकी की खीर भी खा सकते हैं।
- लौकी का सूप पिएं। यह पाचन के लिए सही होता है।हत्वपूर्ण सब्जी है।