


मध्य प्रदेश के किसानों के लिए जरूरी खबर है। राज्य सरकार आज, 7 जुलाई 2025 से ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू करने जा रही है। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,682 रुपये प्रति क्विंटल और उड़द का 7,400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
प्रदेश के 37 जिलों से लगभग 3 लाख 70 हजार किसानों ने इसके लिए पंजीयन कराया है। कुल 9 लाख 77 हजार 400 हेक्टेयर रकबे पर यह खरीदी होगी। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उनकी मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
इन जिलों में होगी मूंग-उड़द की खरीदी
उड़द : जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, छिंदवाड़ा, पन्ना, मंडला, उमरिया, सिवनी, बालाघाट
मूंग: नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुर, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर, बालाघाट, सतना।