Jaipur: खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को (Rajasthan Premier League) निखारने के लिए चार महीने पहले राजस्थान प्रीमियर लीग (आरपीएल) का आयोजन किया गया, लेकिन इन खिलाड़ियों को मिलने वाली फीस आज तक नहीं दी गई है। वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट लीग के उद्घाटन कार्यक्रम में आने वाले डांसर और सिंगर को तो 7 दिन में भुगतान कर दिया गया है। ऐसे में लीग की कार्यप्रणाली और इनके होने पर ही सवालिया निशान लगने लगे हैं।
एक दूसरे पर टाला जा रहा काम
आरपीएल कराने के लिए एक कमेटी बनाई गई थी, जिसका काम लीग कराने के साथ-साथ खिलाड़ियों का पेमेंट भी करना था। कमेटी इन पूरे मामले को एक नए मोड़ पर लाकर छोड़ दिया है। इस मामले में चेयरमैन रामपाल शर्मा का कहना है कि अब बीसीसीआई से फंड आएगा तो खिलाड़ियों को मैच फीस दे दी जाएगी। बाकी टीए-डीए तो तय समय पर मिल ही रहा है। चार महीने बाद भी कमेटी खिलाड़ियों को पेमेंट कराने के बजाय एक-दूसरे पर टाला जा रहा है।
जैकलिन को 70, उर्वशी को दिए 60 लाख
लीग में लोगों को कनेक्ट करने के लिए मीका सिंह (Rajasthan Premier League) को 60 लाख रुपए, जैकलिन को 70 लाख, कनिका कपूर को 40 लाख और उर्वशी को 60 लाख रुपए देकर बुलाया गया। जिससे स्थानीय लोग मैच को देखने के लिए पहुंच सकें। पहले मैच 100 रुपए एंट्री फीस रखी गई, फाइनल में उसे भी हटा दिया गया।
125 खिलाड़ी रहे लीग का हिस्सा
इस लीग को सफल बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय, रणजी, अंडर-19 जैसे प्लेयर्स को शामिल कर 6 टीम बनाई गई थीं। प्रत्येक टीम में खिलाड़ियों की संख्या अधिकतम 22 तक रखी गई। इसके आधार पर करीब 125 खिलाड़ी इस लीग का हिस्सा रहे थे। जिन्होंने इस पूरी लीग के फाइनल सहित 19 मैच खेले।
किन खिलाड़ियों को मिलना है फीस?
आरपीएल के फर्स्ट सीजन में 6 टीमों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों को रणजी टीम प्लेयर को मिलने वाली मैच फीस के आधार पर फीस करना तय हुआ, लेकिन खिलाड़ियों को अभी तक पेमेंट नहीं मिला। इसमें फिजियों, ट्रेनर, कोच और अतिरिक्त कोच को 1 से डेढ़ लाख रुपए फीस के रूप में मिलने थे। इसके अलावा खिलाड़ियों को 50 हजार से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक मिलने थे। एक टीम पर करीब 50 लाख का खर्च होना था। ऐसे में 6 टीमों के करीब 3 करोड़ रुपए बकाया चल रहे हैं। इस बीसीसीआई के नियमानुसार टी-20 मैच में खिलाड़ियों को जो प्लेइंग इलेवन में रहते हैं, उन्हें 25 हजार और इसके अलावा खिलाड़ियों को 20 हजार दिए जाने हैं।
खिलाड़ियों की फीस को लेकर जिम्मेदारों के तर्क
आरसीए उपाध्यक्ष शक्ति सिंह ने बताया- खिलाड़ियों को पेमेंट (Rajasthan Premier League) मिलना जरूरी है। आरसीए की ओर से ही पूरी लीग कराई गई। जब सभी के पेमेंट हुए हैं तो खिलाड़ियों के भी होना चाहिए। आरसीए के जॉइंट सेक्रेटरी राजेश भडाना ने कहा- आरपीएल को कराने की जिम्मेदारी आरसीए की ओर से बनाई एक कमेटी की थी। उसकी ओर से अभी तक कोई प्रस्ताव हमें या खर्चों का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में कैसे खिलाड़ियों को पेमेंट कर दिया जाए। राजस्थान टीम के पूर्व कप्तान रोहित झालानी ने कहा- जो लीग खिलाड़ियों की वजह से सक्सेस हुई, उन्हें फीस मिलना जरूरी है। खिलाड़ी के मैच से पहले काफी खर्च हो जाता है। हम अपने स्टेट की सबसे बड़ी लीग करने जा रहे हैं तो खिलाड़ियों को कैसे भूला जा सकता है। कलाकारों को पैसा दे सकते हैं, तो खिलाड़ियों को क्यों नहीं।