Jaipur: राजस्थान विधानसभा सत्र 19 जनवरी को शुरू होगा। राजस्थान (Rajasthan News) सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कील कांटे मजबूत कर लिए हैं। भजनलाल सरकार पर एक बड़ी अपडेट है। भजनलाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक विधानसभा सत्र शुरू होने से ठीक एक दिन पहले 18 जनवरी को हो सकती है! बैठक की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कैबिनेट सचिवालय की ओर से बैठक के संबंध में नोटिस तैयार कर मंत्रियों को भेजे जा रहे हैं। यह बैठक बेहद जरूरी है। इसमें कई अहम फैसले लिए जाएंगे। यह बैठक इसलिए भी जरूरी है क्योंकि राज्यपाल के अभिभाषण का कैबिनेट से अनुमोदन जरूरी है। इसके अलावा पहली कैबिनेट बैठक में महाधिवक्ता की नियुक्ति पर भी निर्णय हो सकता है।
राजस्थान विधानसभा सत्र 19 जनवरी को शुरू होगा। राजस्थान (Rajasthan News) सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने कील कांटे मजबूत कर लिए हैं।