Jaipur: जयपुर सेंट्रल जेल में 5 साल से बंद बंदी ने CM भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) को गोली मारने की धमकी दी है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर यह धमकी दी गई है। बंदी ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे फोन किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। अधिकारी सेंट्रल जेल पहुंचे, जहां जांच के बाद कॉल करने वाले दो बंदियों से मोबाइल जब्त किया गया है। उधर, जेल प्रशासन ने बुधवार रात हेड वार्डन अजय सिंह राठौड़ व वार्डन मनीष कुमार यादव को सस्पेंड कर दिया।
जयपुर सेंट्रल जेल में 5 साल से बंद बंदी ने CM भजनलाल (CM Bhajanlal Sharma) को गोली मारने की धमकी दी है। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर यह धमकी दी गई है।