Jaipur: राजस्थान में आज लगातार दूसरे दिन हिल स्टेशन (Rajasthan Weather Update) माउंट आबू में बर्फ जमा देने वाली सर्दी रही। यहां आज मिनिमम तापमान माइनस में रहा। सरहदी जिले बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर आज सुबह कोहरा रहा। शेखावाटी में भी सुबह हल्की सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन रही। जयपुर, अजमेर समेत अन्य शहरों में भी तापमान गिरने से गलनभरी सर्दी रही। वहीं, अगले तीन दिन राजस्थान के 8 जिलों मे शीतलहर चलने की संभावना है।
एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। अगले 3 दिन उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के 8 जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण इन एरिया में दिन-रात के तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जबकि कोहरे से विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हो सकती है।
जयपुर में इतना रहा तापमान
राजधानी जयपुर में मिनिमम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस (Rajasthan Weather Update) तक गिर गया। जयपुर में सुबह हल्की धुंध रही और हल्की स्पीड से ठंडी हवाएं चली। इससे सुबह सर्दी कल के मुकाबले ज्यादा रही। जयपुर का आज मिनिमम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कल जयपुर में दिन में भी आसमान साफ रहा और धूप रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
जैसलमेर, बीकानेर में छाया कोहरा
राज्य में आज उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी जिले कोहरे की जद में रहे। जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और दौसा के एरिया में भी कोहरा रहा। बीकानेर में आज मिनिमम टेम्प्रेचर एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.2 पर आ गया। उधर जैसलमेर में भी आज कोहरे और ठंडी हवा रहने से टेम्प्रेचर 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। गंगानगर, चूरू के एरिया में टेम्प्रेचर में थोड़ा इजाफा हुआ, लेकिन सर्दी से यहां लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली।
अगले तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में (Rajasthan Weather Update) अगले तीन दिन घना कोहरा रहने का अलर्ट जताया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, चूरू में कोहरा रहने के साथ यहां कोल्ड-वेव चलने की भी संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में टेम्प्रेचर 4 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।