Jaipur: प्रदेश की नई भजनलाल सरकार (Rajasthan News) का पहला बजट लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में आएगा। बतौर वित्त मंत्री उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी यह बजट पेश करेंगी। इससे पहले अपने संकल्पों और गारंटियों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सरकार मिनी बजट के रूप में 4 माह का लेखानुदान लाएगी। यह लेखानुदान केंद्र के एक फरवरी को आने वाले अंतरिम बजट के बाद लाया जाएगा। वित्त विभाग इसकी तैयारियां कर रहा है।
संकल्प पत्र की गारंटियों को लेखानुदान में कर सकते हैं शामिल
सूत्रों के अनुसार लेखानुदान में सरकार चुनावी संकल्प पत्र से जुड़ी कुछ योजनाओं और गारंटियों को शामिल कर सकती है। सरकार की मंशा है कि प्राथमिकता के अनुसार कुछ योजनाएं या गारंटियां एक अप्रैल से लागू हों। ऐसे में इन्हें मिनी बजट में लाना चाहती है। हालांकि विधानसभा की अगली बैठकें 19 जनवरी से शुरू होंगी। सत्र में पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सामने आ जाएगा कि भजनलाल सरकार का रोडमैप क्या रहेगा।इन योजनाओं के लिए किए जा सकते हैं प्रावधान
किसान सम्मान निधि : वित्तीय सहायता 6 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रु.करने के लिए बजट प्रावधान।उज्ज्वला योजना : संबद्ध परिवारों को 450 रु. में सिलेंडर की शुरुआत करने के लिए बजट प्रावधान।
शिक्षा : केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा।
रोजगार : पर्यटन में 5 लाख युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर दिलाने के लिए प्रावधान।
पेट्रोल-डीजल : इसी सत्र में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की घोषणा संभव। हालांकि इससे पहले कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला हो सकता है। इसलिए वित्त विभाग में अफसर यथावत बजट (Rajasthan News) की तैयारियों के चलते ही सरकार ने वित्त विभाग के तीनों आईएएस अधिकारियों को बुधवार को जारी हुई तबादला सूची से बाहर रखा था।