राजस्थान पत्रिका पूर्व संपादक और वरिष्ठ पत्रकार विजय भंडारी का 93 साल की उम्र में आज सुबह निधन हो गया। भंडारी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे भरा पूरा
परिवार छोड़ कर गये हैं|
विजय भंडारी का जन्म 14 जून 1931 को हुआ था। उन्होंने पत्रिका के प्रारंभ से ही सम्पादकीय विभाग में संवाददाता के रूप में अपना पत्रकार जीवन शुरू किया था। पत्रिका से जुड़ने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और संपादक पद तक पहुंचे।
उन्होंने कई वर्षों तक विधानसभा की रिपोर्टिंग की। राज्य के बाहर भी कई महत्वपूर्ण घटनाओं का कवरेज किया। चिकमंगलूर में हुए लोकसभा उपचुनाव में जब इंदिरा गांधी उम्मीदवार थीं तब भी करीब दो सप्ताह तक वहीं से रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्होंने जो भी लिखा चुनाव नतीजे उसके अनुकूल ही रहे।
उन्होंने अपनी आत्मकथा 'भूलूं कैसे' में अपने जीवन का पूरा वृतांत लिखा है। उन्होंने बाल विवाह का हमेशा विरोध किया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजय भंडारी के निधन पर शोक जताया है।
93 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस