विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने उदयपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे लाभार्थियों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी द्वारा दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बाबूलाल खराड़ी उदयपुर जिले के झाडोल विधानसभा विधायक हैं।
उदयपुर शहर के पास नाई गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए बाबूलाल खराड़ी ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि कोई भी भूखा न सोए और सबके सिर पर छत हो। आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्रीजी आपके घर बनाएंगे।
प्रदेश के जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह दे डाली। उन्होंने कहा- आप खूब बच्चे पैदा करो, प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए छत बनवा देंगे।