Jaipur: जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा- हम लोग मंत्री बन गए, इसका मतलब (Rajasthan News) यह नहीं कि बड़े बाप की औलाद हैं। हम तो जनता के हैं। जनता के बीच रहेंगे। जनता बुलाती है। क्षेत्र के लोग बुलाते हैं। उनकी भी अपेक्षा होती है। इसलिए जनता के बीच हाजिर हुआ हूं। खराड़ी उदयपुर के बीएन कॉलेज मैदान पर शनिवार सुबह सवा ग्यारह बजे लायंस क्लब के मिलाप-2024 स्पोट्र्स कार्निवाल के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मंत्री ने कहा- जयपुर से उदयपुर इस कार्यक्रम में आने को लेकर मैं चिंतित था कि मंत्री होने के बाद भी कैसे जाऊंगा। रात को मन बनाया कि कार्यक्रम में तो आना है। मैं कम-पढ़ा लिखा हूं और समझता भी नहीं हूं। ट्रेन निकलने वाली थी। सोच रहा था कि ट्रेन मिलेगी या नहीं। चिंता थी कि 11 बजे वॉल्वो से चला जाऊंगा। रात को ट्रेन मिल गई तो उदयपुर आ गया।
जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा- हम लोग मंत्री बन गए, इसका मतलब (Rajasthan News) यह नहीं कि बड़े बाप की औलाद हैं। हम तो जनता के हैं