हनुमान जी सात चिरंजीवियों में से एक हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज भी हनुमान जी धरती पर मौजूद हैं। इसीलिए हनुमान जी के भक्तों की संख्या भी बहुत अधिक है, और इनके कई मंदिर भी पूरे भारत वर्ष में मौजूद हैं। इन्हीं मंदिरों में से एक है प्रयागराज का लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर। इस मंदिर में हनुमान जी लेटे हुए हैं, इस तरह का हनुमान मंदिर दुनिया में और कहीं नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को इस मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं। बजरंगबली का यह मंदिर बेहद चमत्कारी भी है और इसके चमत्कार को देखकर एक बार मुस्लिम शासक भी हैरान हो गया था।
प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान जी का मंदिर है। पूरे भारत वर्ष में केवल इस एक मंदिर में हनुमान जी लेटी हुई मुद्रा में हैं। इस मंदिर से जुड़े चमत्कार को देखकर मुस्लिम शासक भी एक बार हैरान हुआ था
Comments (0)