राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 12 दिसंबर गुरूवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों का दिन उत्साह और सफलता से भरा होगा। महत्वाकांक्षी लोगों को सफलता प्राप्त होगी। यात्रा का योग बन रहा है। किसी वरिष्ठ अधिकारी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। शाम के समय बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। मेहमानों के आने से खर्च बढ़ सकता है, लेकिन तरक्की के भी अच्छे योग हैं।
वृषभ राशि
वृष राशि वालों के लिए दिन लाभदायक और तरक्की देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी अधिकारी या व्यवसाय में किसी व्यापारी से अनबन हो सकती है, सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। अपने कौशल से आप विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। घर के लिए कोई जरूरी सामान खरीद सकते हैं। शुभ खर्च होंगे। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आप आगे बढ़ेंगे। जीवन में उत्साह बनाए रखें, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर बाद किसी काम में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्य से लाभ होगा। शाम को किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं और आपका दिन सफलता और तरक्की से भरा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों का दिन शुभ है। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, जिससे तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदारों का सहयोग मिलेगा और आपका मन अच्छे कार्य में लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी। अधिक काम करने से थकान भी हो सकती है, इसलिए ध्यान रखें और किसी विवाद से दूर रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा। चल रहे कार्यों में सावधानी बरतें। आपको पदोन्नति के अवसर मिलेंगे और लाभ होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे और आपका दिन आराम से बीतेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी और व्यापार में भी लाभ होगा। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। उत्तम संपत्ति के योग बन रहे हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी कुछ बड़ी जिम्मेदारियां पूरी होंगी। शाम से रात तक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी शुभ कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा और तरक्की के योग बनेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए करियर में लाभ और सफलता का दिन है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और तरक्की करेंगे। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे और मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम से रात तक कीमती सामान के चोरी होने का डर है। आपको सावधान रहने की सलाह है। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और किसी के साथ बिना वजह के विवाद में पड़ने से बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन तरक्की और संतुष्टि से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके अधिकार बढ़ने से सहकर्मियों को आपसे जलन होगी। शाम के समय आनंद में वृद्धि होगी और धन लाभ होगा। दिन आनंद और तरक्की से भरा रहेगा और भाग्य साथ देगा। आपको कहीं से करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। आसपास का माहौल काफी सकारात्मकता से भरा होगा। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से कुछ परेशानी हो सकती है। रात का समय आनंद में बीतेगा और धन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ बाहर घूमने का मौका मिलेगा। दिन खुशहाली में बीतेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातक अपनी योजना के अनुरूप कार्य को संपन्न करने में कामयाब रहेंगे। व्यापारियों को अच्छे लाभ होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करते समय डीलर से सभी शर्तों को अच्छी तरह से समझ लें। आपको भ्रमित किया जा सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत होगी। तकनीकी काम करने वाले जातकों को सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी बन रही है। छोटी-छोटी बातों पर तुनक मिजाजी से आपको बचना चाहिए, इससे ऑफिस का माहौल प्रतिकूल सकता है। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा। खर्चे अधिक रहेंगे।
मीन राशि
मीन राशि के जातक मुश्किल कामों में भी अपना भाग्य आजमाएंगे। ऑफिस में अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएंगे। सफलता मिलने की संभावना बन रही है, जो मान सम्मान को भी बढ़ाने वाली होगी। कमाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)