धनतेरस पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की विशेष रूप से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से पूरे साल बरकत होती है। इस दिन कुछ विशेष पौधे घर लाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में भी वृद्धि होती है।
आइए जानते हैं किन पौधों को घर लाना चाहिए
कुबेर का प्रिय पौधा
धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर का प्रिय कुबेराक्षी पौधा जरूर लगाना चाहिए मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। धन लाभ के अवसर मिलते हैं। रुका हुआ धन भी वापस आ जाता है। इसके अलावा अगर घर में दरिद्रता का वास है तो वो भी दूर हो जाता है।
लक्ष्मी कमल
धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी का प्रिय पौधा यानी लक्ष्मी कमल जरूर लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी लक्ष्मी कमल का विशेष महत्व बताया गया है।इसे घर के प्रवेश द्वार के पास रखना अच्छा होता है मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन- दौलत बढ़ती है।
गुड़हल
धनतेरस के दिन गुड़हल का पौधा लगाना भी बहुत शुभ होता है। गुड़हल कुबेर देवता का पसंदीदा पौधा है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा में लाल गुड़हल का फूल चढ़ाने से धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं।
सफेद अपराजिता
धनतेरस के दिन आप सफेद अपराजिता का पौधा भी लगा सकते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को मुख्य द्वार के पास लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और घर में धन का संचार बढ़ता है। इसके अलावा हर तरह की आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को देवी के रूप में पूजा जाता है। तुलसी का पौधा घर में होने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। धनतेरस के दिन तुलसी का पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
Comments (0)