राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 06 सितंबर शुक्रवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज कोई भी नया काम भगवान गणेशजी का नाम लेकर शुरू करना चाहिए तभी आपको काम में सफलता मिलेगी। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आज के दिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें और न तो कोई भी काम जल्दबाजी में करें नहीं तो लाभ की बजाय हो जाएगा नुकसान। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको बहुत ही समझदारी से चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी से रुपये पैसों के लेकर कहासुनी भी हो सकती है। घर परिवार की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें इससे पारिवारिक जीवन की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। धर्म कर्म संबंधी कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि में बैठकर गुरु आज वृषभ राशि वालों को लाभ और मान सम्मान दिला रहे हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में प्रशंसा की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में भी आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप आज भविष्य के लिए निवेश भी करना चाहें तो कर सकते हैं, पारिवारिक जीवन में आपको पिता से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख पाएंगे और जीवनसाथी को आज शॉपिंग के लिए भी लेकर जाएंगे। किसी सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का भी संयोग बनेगा।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। आप धन संबंधी मामलों को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आज सफलता भी मिलेगी लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिेलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित काम को आज टाल देना बेहतर होगा। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आध्यात्मिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज धर्म कर्म के काम में आपकी रुचि रहेगी और आपको आज सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान भी प्राप्त होगा। दान पुण्य के काम भी आज आपके हाथों होना संभव है। माता से आपको आज स्नेह सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन मे आप सुख पाएंगे। लव लाइफ में प्रेमी से आपको खुशी मिलेगी और साथ में रोमांटिक पल भी बिताएंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से सहयोग और समर्थन का लाभ मिलेगा। जो जातक किसी नई योजना पर काम शुरू करना चाह रहे हैं या भविष्य के लिए धन निवेश करना चाह रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन शुभ और अनुकूल परिणाम दिलाने वाला रहेगा। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते है। वाहन पर भी आज आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। सहयोगियों और सहकर्मियों पर कार्यक्षेत्र में नजर बनाए रखें। जो लोग किराए पर घर के लिए तलाश कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिल जाएगी, प्रयास करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज दिन के आरंभ से ही आप सक्रिय नजर आएंगे और अपना काम आप समय से पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य अचानक ही लाभ दिला सकता है। आपका स्वास्थ्य भी आज अनुकूल रहेगा और जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार आएगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में भी कामयाबी मिलेगी। माता पिता से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा और धर्म कर्म के काम में भी आज आप रुचि लेंगे। सलाह है कि अल्पकालिक निवेश करने से बचें। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। असंतुलित खान पान से बचें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और समृद्धि प्रदान करने वाला रहेगा। लेकिन आज आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। सलाह है कि एक साथ कई काम में हाथ डालने से बचें नहीं तो उलज जाएगे। लव लाइफ में प्रेमी के लिए समय निकालना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी के लिए भी तैयार रहें। आपको आज धर्म कर्म के काम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज उपहार की प्राप्ति होगी। भाइयों से सहयोग प्राप्त कर सकेंग।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आपका आत्मविश्वास और मनोबल आज बढा रहेगा जिसका लाभ आप कार्यक्षेत्र में प्राप्त कर सकेंगे। बिजनेस में आपको आज अच्छी डील मिलेगी और कमाई से मन आनंदित होगा। नौकरी में भी दिन आनंददायक बीतेगा, मित्रों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। और आप दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान भी कर सकते हैं। आप आज किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेगे। आर्थिक योजनाएं आपकी आज सफल रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते है कि आपका दिन आज सुखद बीतेगा। आपको आज किसी सामाजिक अथवा धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको किए गए प्रयास का फायदा मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो इस काम के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आप आनंद ले सकते हैं। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जाने की खुशी होगी।
मकर राशि
आज मकर राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज नौकरी पेशा में समझदारी और धैर्य के साथ काम करना होगा। लालच से बचें क्योंकि जल्दी और आसान तरीके से धन कमाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बना रहेगा लेकिन इनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आपको आज बच्चों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। और साथ ही आज आपको दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने जुलने का अवसर मिल सकता है। किसी समारोह या अवसर पर कुछ ऐसे परिचित भी मिलेंगे जिनसे आप काफी समय से मिलना चाह रहे थे।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के जातकों को भाग्य लाभ दिलाएगा लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज लंबे समय के लिए निवेश करना चाहिए। अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं या धातु में धन लगाते हैं तो यह आपको भविष्य में बड़ा लाभ दिलाएगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको किसी दूर रहने वाले संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। आपको आज किसी धार्मिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा लेकिन जीवनसाथी के सेहत को लेकर चिंता होगी।
मीन राशि
आज के दिन मीन राशि के जातकों को धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास का भी लाभ मिलेगा। नौकरी में आज आपकी स्थिति अच्छी रहेगी, आपको आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में कमाई से आज आपका मन आनंदित हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा और उन्हें शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं। आपको आज छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा और शाम का समय आपका मनोरंजक बीतेगा।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)