धनतेरस के दिन कैसे करें कुबेर देव की पूजा, जानें विधि
धनतेरस पर धन प्राप्ति के लिए भगवान कुबेर की पूजा पूरे विधि-विधान से करनी चाहिए।
धनतेरस का दिन भगवान कुबेर की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
इस दिन सुबह घर की सभी सफाई पूरी करने के बाद पूजा स्थल पर कुबेर देव की मूर्ति या प्रतिमा स्थापित करें।
अगर घर में कुबेर देव की मूर्ति नहीं है तो घर में पैसे बचाने या रखने के लिए रखी गई पेटी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आप पूजा में मूर्ति या पेटी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उस पर रोली से स्वास्तिक बनाना चाहिए। लेकिन अगर आप मूर्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मूर्ति के सामने स्वास्तिक बनाना चाहिए।
इसके बाद पूरी श्रद्धा के साथ मंत्रों का जाप करते हुए भगवान कुबेर का ध्यान करना चाहिए।
इसके बाद 108 बार "ॐ कुबेराय नमः" मंत्र का जाप करें।
Comments (0)