नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। भक्त देवी को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र के दिनों में मां की उपासना करते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के फूल अर्पित करते हैं।
नवरात्र के 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार नवरात्रि के महापर्व की शुरुआत 22 नवंबर से हो चुकी है और 2 अक्टूबर विजयदशमी तक रह पर्व चलेगा। इस बार नवरात्रि का पर्व बेहद खास है, इस बार नवरात्रि पूरे 10 दिन के हो रहे हैं। मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा के प्रिय फूल अर्पित करने से देवी जल्दी प्रसन्न होती। नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा को फूल अर्पित करते हुए अपनी मनोकामना कहें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा व्यक्ति की सारी मनोकामना जल्दी पूरी करती हैं। आइए जानते हैं नवरात्र के दिन कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।
नवरात्र में मां दुर्गा को अर्पित करें ये फूल
1) नवरात्र के दिन मां दुर्गा को रोजाना एक लाल गुड़हल का फूल अर्पित करें।क्योंकि, मां दुर्गा को लाल रंग अधिक प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने से घर परिवार में सु समृद्धि बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को किसी भी तरह की धन धान्य की कोई कमी नहीं होती है।
2) इसके अलावा नवरात्र में मां दुर्गा को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। कमल का फूल अर्पित करने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसी के साथ बेला और चमेली का फूल भी आप अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से साहस, पराक्रम की प्राप्ति होती है।
3) अगर किसी व्यक्ति को रोग या शोक आदि है तो मां दुर्गा को पीले कनेर के फूल अर्पित करने चाहिए। इस फूल को अर्पित करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है।
4) अगर किसी व्यक्ति के विवाह में बाधा आ रही हैं तो मां दुर्गा को गेंदे केफूल अर्पित करें। ऐसा करने से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है साथ हीविवाद में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
5) वहीं, मां दुर्गा को रातरानी का फूल चढ़ाने से व्यक्ति भय मुक्ति, दुख और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही मां को सफेद मोगरा का फूल भी अधिक प्रिय है। इन फूल को चढ़ाने से पापों से मुक्ति मिलती है।
Comments (0)