राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 01 अक्टूबर मंगलवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज अक्टूबर के पहले दिन ही आपको लाभ का मौका मिलेगा। आपका पारिवारिक जीवन आज सुख से बीतेगा। आज शाम के समय आपके परिवार के किसी सदस्यों के साथ किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा विमर्श कर सकते है। आज का दिन आपका दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ बदलाव होंगे जो आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए सितारे कहते हैं कि आपके कुछ काम अटके हुए हैं तो आज महीने के पहले दिन आप उसे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। आज आपको परिवार के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। घर के लोगों के साथ आज मनोरंजक समय बिताएंगे। आपको आज कुछ शुभ सूचना मिलेगी। आपको आज आर्थिक लाभ भी पाएंगे। व्यापार में आज अच्छी कमाई होने से कारोबारी जातक प्रसन्न होंगे। घर में धर्म कर्म का भी माहौल बनेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप आज दिन भर मानसिक उलझन में रहेंगे। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज पिता और पिता समान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। आपको आज कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से कार्यक्षेत्र में आपको प्रोत्साहन मिलेगा। लेकिन खर्च पर आपको कंट्रोल करना होगा। आय व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन लाभप्रद रहेगा। आपको आज कहीं से अचानक धन लाभ मिल सकता है। आप आज अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें क्योंकि भावुकता में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आज आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
सिंह राशि
आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए लाभप्रद रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। शाम का समय आपका परिवार के साथ आनंद में बीतेगा। कारोबार में आपको आज कमाई के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। आपका कोई रुका हुआ काम मित्रों और निकट संबंधियों के सहयोग से पूरा हो पाएगा। आपके लिए सलाह है कि आज आप खान पान में संतुलन रखे और बाहरी भोजन से परहेज करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपकी राशि में आज तीन ग्रहों का संयोग बनेगा। आपको आज राजनीतिक संपर्क का फायदा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। परिवार में आज आपके मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आज माता पिता से सहयोग मिलेगा। पढने लिखने में आपकी आज रुचि बढेगी। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक और उपलब्धियों भरा रहेगा। आपको आज आय के नए स्रोत भी प्राप्त होंगे। कमाई से मन आपका आज आनंदित होगा। आपको आज अपनी वाणी और व्यवहार से फायदा होगा। नौकरी में आज का दिन आपका सुखद रहेगा, लेकिन अधिकारी वर्ग से तालमेल बनाकर रखना होगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। संतान की ओर से आपको आज प्रसन्नता मिलेगी। मायके की ओर से महिलाओं को खुशी मिलेगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज कारोबार में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अपनी रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक कारणों से आज आपको अपनी योजना और कार्यक्रम में भी बदलाव करना होगा। आज आपके धन, मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
धनु राशि
आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ नए अवसर मिलेंगे। पूर्व में किए हुए अपने काम के लिए आज आपको प्रोत्साहित किया जा सकता है। कोट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो आज इसमें आपको सफलता मिलेगी। सांसारिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने जीवनसाथी के लिए आज उपहार भी ले सकते हैं। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी। आपको आज व्यापार में अपनी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई डील आपकी फंसी हुई है तो आज वह फाइनल हो जाएगी। मकर राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके घर में आज किसी मित्र अथवा मेहमान का आगमन होगा। किसी शुभ सूचना से आज आपका मन आनंदित होगा। काम के सिलसिले में आज मकर राशि के जातकों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सलाह है कि आज बिना कागजी कार्रवाई के किसी को धन न दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज अक्टूबर महीने के पहले दिन आपको कुछ मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। आर्थिक मामलों में भी आपको आज जोखिम वाले निर्णय से बचना चाहिए क्योंकि आपको गलत निर्णय की वजह से आपको नुकसान हो सकता है। चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से आज आपको विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहना होगा। लेकिन अगर आप लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस मामले में आपका प्रयास सफल होगा। वैवाहिक जीवन भी आपका आज अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज किसी निकट संबंधी से अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका आज सुखद रहेगा। व्यापार में तरक्की मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। आपका आज यात्रा का भी संयोग बन सकता है। संतान की सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। कोई खोई वस्तु मिल जाने की खुशी होगी।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)