आज चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश के साथ सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। कहीं धन लाभ के योग बनेंगे तो कहीं भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आइए जानते हैंI
मेष राशि (Aries)
धन लाभ और सकारात्मकता का दिन: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश से मन में सकारात्मकता बढ़ेगी। धन लाभ के अचानक योग बन सकते हैं और बिजनेस में बड़े सौदे मिल सकते हैं। निवेश से फायदा होगा। शुभ समय: 2 बजे से 4 बजे तक। लकी रंग: पीला।
वृषभ राशि (Taurus)
नए अवसर और प्रोजेक्ट मिलेंगे: आज किस्मत अचानक बदल सकती है। नए दोस्त और बिजनेस कॉन्टैक्ट बनेंगे। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। शुभ समय: 4 बजे से 6 बजे तक। लकी रंग: लैवेंडर।
मिथुन राशि (Gemini)
बड़े सपनों को पूरा करने का दिन: आज का दिन भविष्य की योजना बनाने और लक्ष्य तय करने के लिए उत्तम है। मेहनत का फल आगे मिलेगा। शुभ समय: 3:45 बजे से 5:15 बजे तक। लकी रंग: लैवेंडर।
कर्क राशि (Cancer)
मानसिक तनाव से बचें: आज थोड़ी चिंता और अस्थिरता महसूस हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें और पुराने अनुभवों से सीखें। शुभ समय: 2 बजे से 4 बजे तक। लकी रंग: सफेद।
सिंह राशि (Leo)
मन की बात साझा करें: आज मन हल्का रखना जरूरी है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी बातें शेयर करें। तनाव कम होगा। शुभ समय: 3 बजे से 5 बजे तक। लकी रंग: नारंगी।
कन्या राशि (Virgo)
सोच-समझकर बोलें: आज दूसरों के प्रति जल्दी राय बनाने से बचें। रिश्तों में गलतफहमी हो सकती है। शांत रहना जरूरी है। शुभ समय: 8 बजे से 10 बजे तक। लकी रंग: ग्रे।
तुला राशि (Libra)
निर्णय टालना बेहतर रहेगा: आज आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। बड़े फैसले कल पर टालना सही रहेगा। शुभ समय: 10:30 बजे से 12 बजे रात तक। लकी रंग: हरा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
सावधानी से आगे बढ़ें: आज कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। धैर्य से काम लेने पर सफलता मिलेगी। शुभ समय: 11 बजे से 1 बजे तक। लकी रंग: मैरून।
धनु राशि (Sagittarius)
रिश्तों में सुधार का दिन: आज काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है लेकिन प्रेम संबंधों में सुधार होगा। बातचीत से समस्याएं हल होंगी। शुभ समय: 6:30 बजे से 7:30 बजे तक। लकी रंग: हल्का नीला।
मकर राशि (Capricorn)
आर्थिक लाभ के योग: आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शुभ समय: 10 बजे से 11:15 बजे तक। लकी रंग: बैंगनी।
कुंभ राशि (Aquarius)
मनोरंजन और सुकून का दिन: आज परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। मन को रिलैक्स रखने की जरूरत है। शुभ समय: 5 बजे से 7 बजे तक। लकी रंग: हल्का हरा।
मीन राशि (Pisces)
आत्मविश्वास और सफलता का दिन: चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम में सफलता मिलेगी और निर्णय सही साबित होंगे। शुभ समय: 10 बजे से 12:30 बजे तक। लकी रंग: बैंगनी।