आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के जीवन में नए बदलाव और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रही है। किसी के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा तो किसी को धैर्य और समझदारी से काम लेने की सलाह दी गई है। चंद्रमा की स्थिति के कारण भावनात्मक और पेशेवर जीवन दोनों पर असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज चंद्रमा का तुला राशि में गोचर आपको खुशी और उत्साह से भर देगा। पूरे दिन आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और इसका सकारात्मक असर आपके कामकाज पर भी दिखाई देगा। आपके आत्मविश्वास से आसपास के लोग भी प्रेरित होंगे। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए दिन बेहद शुभ है। शाम 4 बजे से 5 बजे के बीच का समय सबसे अधिक लाभदायक रहेगा। वाइन रेड रंग आपके लिए शुभ रहेगा। 2026 में शनि के प्रभाव को संतुलित रखने के लिए ब्लू सैफायर या लैपिस लाजुली धारण करना लाभकारी साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
आज चंद्रमा के मीन राशि में प्रवेश से आपके पुराने विचारों को अमल में लाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से जिस योजना पर विचार कर रहे थे, उसमें सफलता मिलने के संकेत हैं। जीवन सही दिशा में बढ़ता हुआ महसूस होगा। हालांकि अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना जरूरी रहेगा। हरा रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक का समय शुभ रहेगा। राहु के प्रभाव को शांत करने के लिए एमिथिस्ट पिरामिड या रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन उत्साह और उम्मीद से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में लाभ के संकेत हैं। हालांकि अवसरों को हल्के में लेने की गलती न करें। दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच का समय शुभ रहेगा। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ माना गया है। 2026 में गुरु के प्रभाव से समृद्धि पाने के लिए सिट्रीन स्टोन या पाइराइट फ्रेम वाला 7 हॉर्स रखना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि
आज चंद्रमा का प्रभाव आपको थोड़ा बेचैन कर सकता है। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों से थोड़ा ब्रेक लेकर परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताना आपके लिए राहत भरा रहेगा। किताब पढ़ना, घूमना या खुद को आराम देना मानसिक शांति देगा। सुबह 10:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय शुभ है। नारंगी रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। मूनस्टोन ब्रेसलेट और रोज क्वार्ट्ज पेंडेंट आपकी भावनात्मक स्थिति को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।
सिंह राशि
आज आपकी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। चंद्रमा के प्रभाव से मन थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। छोटी बातों पर बहस से बचें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। ध्यान और मेडिटेशन आपको शांति देगा। सुबह 7 बजे से 9 बजे तक का समय शुभ रहेगा। मैरून रंग आपके लिए लाभकारी रहेगा। राहु के प्रभाव से बचने के लिए ब्लैक टूरमलाइन या क्लियर क्वार्ट्ज का उपयोग करना फायदेमंद रहेगा।
कन्या राशि
आज आपके प्रयासों का फल मिलने वाला है। मेहनत और समर्पण की वजह से सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अपनी खुशियां साझा करेंगे। हालांकि कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ विवाद से बचना जरूरी है। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय शुभ रहेगा। ग्रे रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। शनि के प्रभाव को कम करने के लिए 7 मुखी रुद्राक्ष या लैपिस लाजुली ब्रेसलेट धारण करना शुभ रहेगा।
तुला राशि
आज मन में अधीरता और जल्दबाजी बढ़ सकती है। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने से बचें और केवल उन चीजों पर ध्यान दें जिन्हें आप नियंत्रित कर सकते हैं। बैंगनी रंग आपके लिए शुभ रहेगा। दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक का समय लाभकारी है। ब्लू सैफायर या 7 मुखी रुद्राक्ष ब्रेसलेट शनि के प्रभाव को संतुलित रखने में मदद करेगा।
वृश्चिक राशि
आज मन थोड़ा उदास और परेशान रह सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। गुस्से में कोई ऐसी बात न कहें जिसका बाद में पछतावा हो। किसी करीबी से अपनी भावनाएं साझा करने से राहत मिलेगी। क्रीम रंग आपके लिए शुभ रहेगा। शाम 3:30 बजे से 5:50 बजे के बीच कोई महत्वपूर्ण काम करने से बचें। रोज क्वार्ट्ज या रोडोनाइट पेंडेंट मानसिक शांति देने में सहायक रहेगा।
धनु राशि
आज परिवार के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। प्रियजनों के साथ घूमने या समय बिताने की योजना बन सकती है। काम के तनाव को कुछ समय के लिए भूलकर परिवार के साथ खुशी के पल बिताना फायदेमंद रहेगा। हल्का नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। शाम 4 बजे से 5 बजे तक का समय सबसे भाग्यशाली रहेगा।गुरु के प्रभाव से नए अवसर पाने के लिए सिट्रीन पेंडेंट या पाइराइट ट्री रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि
आज आप अपने करीबी लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। आपके अच्छे व्यवहार और सहयोग की लोग सराहना करेंगे। दूसरों के लिए किए गए अच्छे काम भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। मेहनत का फल जरूर मिलेगा। राहु के उतार-चढ़ाव वाले प्रभाव को संतुलित रखने के लिए रेड जैस्पर ब्रेसलेट या ब्लैक ऑब्सिडियन पेंडेंट उपयोगी रहेगा।
कुंभ राशि
आज चंद्रमा का प्रभाव आपको फोकस बनाए रखने में मदद करेगा। परिवार के किसी सदस्य के फैसले से आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन परिस्थिति को स्वीकार करना ही बेहतर होगा। हर लड़ाई लड़ना जरूरी नहीं होता। शाम 3 बजे से 5 बजे तक का समय शुभ रहेगा। भूरा रंग आज आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। पाइराइट ट्री या टाइगर्स आई स्टोन आपके जीवन में स्थिरता और निरंतरता लाने में मदद करेगा।
मीन राशि
आज का दिन आत्ममंथन का रहेगा। लगातार काम के दबाव और थकान की वजह से मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। खुद को थोड़ा समय दें और उन चीजों पर ध्यान दें जो आपको खुशी देती हैं। सुबह की सैर, मेडिटेशन या किताब पढ़ना मन को शांति देगा। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। सुबह 7 बजे से 8 बजे तक का समय ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए सबसे अच्छा रहेगा।ब्लैक अगेट या लैपिस लाजुली पेंडेंट मानसिक संतुलन और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करेगा।