आज का राशिफल 2026: चंद्रमा धनु राशि में, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क
मेष राशि
आज चंद्रमा का प्रभाव धनु राशि में होने से मेष राशि के जातकों में सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिलेगी। दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और सही फैसले लेने में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठों की सलाह आपके व्यक्तित्व में निखार ला सकती है। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा। दोपहर 3 बजे से 5 बजे के बीच जरूरी काम करना लाभदायक रहेगा। शनि के प्रभाव को संतुलित करने के लिए ब्लू सैफायर या लैपिस लाजुली शुभ माने गए हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। हालांकि, ज्यादा थकान से बचने की सलाह दी गई है। जेड ग्रीन रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का समय खास माना गया है। भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए एमिथिस्ट पिरामिड या रोज क्वार्ट्ज ब्रेसलेट लाभकारी हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज अपने भविष्य और लक्ष्यों को लेकर गंभीर नजर आएंगे। करियर और निजी जीवन को अगले स्तर पर ले जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई जटिल समस्या सामने आ सकती है, लेकिन आपकी रचनात्मकता उसे हल करने में मदद करेगी। गोल्डन रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा। दोपहर 2:15 बजे से 3 बजे तक का समय अनुकूल रहेगा। सिट्रीन स्टोन या पाइराइट फ्रेम समृद्धि के अवसर ला सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज अपने लक्ष्य और प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने का दिन है। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपनी क्षमता के अनुसार फैसले लेना बेहतर रहेगा। मेहनत और समर्पण से सफलता मिलने के संकेत हैं। हरा रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा। रात 8 बजे से 10 बजे तक का समय लाभकारी रहेगा। मूनस्टोन ब्रेसलेट और रोज क्वार्ट्ज पेंडेंट सकारात्मक ऊर्जा दे सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज खुश और संतुष्ट महसूस कर सकते हैं। दूसरों की मदद करने की भावना मजबूत रहेगी और करीबी रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। ब्राउन रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा। दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक का समय अनुकूल माना गया है। ब्लैक टूमलाइन या क्लियर क्वार्ट्ज आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज कुछ असुरक्षा और बेचैनी महसूस हो सकती है। कामों में धीमी प्रगति परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। यह समय भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा है। सफेद रंग आज शुभ रहेगा। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। लैपिस लाजुली ब्रेसलेट या 7 मुखी रुद्राक्ष सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपकी बातचीत और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। हालांकि, अहंकार से दूर रहने की सलाह दी गई है। गहरा नीला रंग आज शुभ रहेगा। दोपहर 3 बजे से पहले महत्वपूर्ण फैसले लेना बेहतर होगा। ब्लू सैफायर या 7 मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी माना गया है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को आज नकारात्मक माहौल और अनावश्यक विवादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अकेले समय बिताना आपके लिए ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। आज नीला और हरा रंग आपके लिए शुभ नहीं माना गया है। दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का समय अनुकूल रहेगा। रोज क्वार्ट्ज या रोडोनाइट भावनात्मक स्पष्टता ला सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों को आज उच्च अधिकारियों और प्रशासनिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जल्दबाजी से बचें। संयम और सतर्कता से लंबित काम पूरे हो सकते हैं। सिट्रीन पेंडेंट या पाइराइट ट्री नए अवसरों को आकर्षित कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों में बीतेगा। नए विचारों और रुचियों को अपनाने का मौका मिल सकता है। शाम 4 बजे से पहले जरूरी कार्य पूरे करना लाभकारी रहेगा। बैंगनी रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा। रेड जैस्पर ब्रेसलेट या ब्लैक ऑब्सीडियन पेंडेंट सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आज धैर्य और समझदारी का परिचय देंगे। आपकी शांत सोच और परिपक्व व्यवहार लोगों का दिल जीत सकता है। किसी भी परिस्थिति को संभालने की आपकी क्षमता मजबूत होगी। टाइगर आई स्टोन या पाइराइट ट्री आपके आत्मविश्वास और स्थिरता को बढ़ा सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुकी शैक्षणिक या पेशेवर उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिल सकता है और नए अवसर सामने आ सकते हैं। मैजेंटा रंग आज आपके लिए शुभ रहेगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक का समय अनुकूल रहेगा। ब्लैक अगेट या लैपिस लाजुली फोकस और संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।