आज चंद्रमा के मेष राशि में गोचर से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिल रहा है। किसी के लिए करियर में प्रगति के संकेत हैं तो किसी को भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।
मेष (Aries)
आज आपका दिन प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की और नए अवसर लेकर आया है। पुराने संघर्ष अब सफलता में बदलते नजर आएंगे। घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा और आप आत्मविश्वास के साथ हर समस्या का समाधान करेंगे। हरा रंग पहनने से बचें। शुभ समय दोपहर 3:15 से 5:00 बजे के बीच है। इस वर्ष शनि के प्रभाव से ब्लू सैफायर या लैपिस लाजुली आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ (Taurus)
आज आप प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आ सकते हैं जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। शुभ समय शाम 4:30 से 5:15 बजे तक है और गहरा नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा। राहु के प्रभाव में रोज क्वार्ट्ज या अमेथिस्ट धारण करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन (Gemini)
आज मन थोड़ा उदास रह सकता है, लेकिन संयम रखना जरूरी है। किसी पर गुस्सा निकालने से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। शाम 5:30 से 7:00 बजे के बीच कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हरा रंग शुभ रहेगा। इस वर्ष गुरु के प्रभाव से सिट्रीन या पाइराइट से धन लाभ के योग बनेंगे।
कर्क (Cancer)
आज आपका मिलनसार स्वभाव आपको नए लोगों से जोड़ सकता है। सिंगल लोगों के लिए खास मुलाकात के संकेत हैं। दिन को खुलकर एंजॉय करें। नीला रंग शुभ रहेगा और शाम 4 से 5 बजे का समय आपके लिए खास है। रोज क्वार्ट्ज या मूनस्टोन मानसिक शांति देगा।
सिंह (Leo)
आज थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है। खुद को शांत रखें और समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें। यह समय जल्द ही गुजर जाएगा। भूरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा। दोपहर 12 से 1:30 बजे का समय खास है। क्लियर क्वार्ट्ज या ब्लैक टूरमलाइन से स्थिरता मिलेगी।
कन्या (Virgo)
आज आप पुराने तनाव भूलकर परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। जीवन की छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेंगे। लाल रंग आपके लिए शुभ है। शाम 5 से 6:45 बजे का समय अच्छा रहेगा। 7 मुखी रुद्राक्ष या लैपिस लाजुली आपके लिए सहायक रहेगा।
तुला (Libra)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आत्मविश्वास और कम्युनिकेशन स्किल्स आपको सफलता दिलाएंगे। परिवार के साथ समय बिताना खुशी देगा। ग्रे रंग शुभ है। सुबह 8 से 10 बजे का समय खास रहेगा। ब्लू सैफायर या रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आपका दिन प्रोडक्टिव रहेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह समय बेहतरीन है। लाल रंग शुभ है। शाम 4 से 8 बजे का समय आपके लिए अनुकूल है। रोज क्वार्ट्ज या रोडोनाइट से भावनात्मक संतुलन मिलेगा।
धनु (Sagittarius)
आज सफलता और सम्मान के योग हैं। मेहनत का फल मिलेगा और जीवन में खुशियां आएंगी। इस समय का पूरा आनंद लें। भूरा रंग शुभ है। रात 7 से 10 बजे का समय अनुकूल है। सिट्रीन या पाइराइट आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।
मकर (Capricorn)
आज आपके विचारों में बदलाव आ सकता है जो आपके जीवन को नई दिशा देगा। यह एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकती है। गुलाबी रंग शुभ है। सुबह 9 से 11 बजे का समय अनुकूल है। रेड जैस्पर या ब्लैक ओब्सीडियन से स्थिरता मिलेगी।
कुंभ (Aquarius)
आज मन में तनाव और गुस्सा रह सकता है, लेकिन धैर्य रखना जरूरी है। हर चुनौती को सीखने का मौका समझें। दोपहर 2 से 3 बजे का समय महत्वपूर्ण है। ग्रे रंग शुभ रहेगा। टाइगर आई या पाइराइट से आत्मबल बढ़ेगा।
मीन (Pisces)
आज आपके जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। आपकी सोच में परिवर्तन आएगा और नए सपनों की शुरुआत होगी। गुलाबी रंग शुभ है। रात 8 से 10 बजे का समय अनुकूल है। लैपिस लाजुली या ब्लैक अगेट से संतुलन बना रहेगा।