राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 23 जनवरी 2025 का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अनियमित खान-पान या दिनचर्या के कारण दिन की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होने पर जरूरी काम में तेजी आएगी। नौकरी में आपको आज अपना काम पूरा करने के लिए अधिक तत्पर होना होना पड़ेगा। आज आपको सार्वजनिक क्षेत्र में आदर और सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में आज कमाई सामान्य रहेगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन वृषभ राशि के लिए लाभकारी है। आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिन की शुरुआत में आपको किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। लेकिन पूर्व में हुई गलती के कारण मन थोड़ा निराश और परेशान हो सकता है। कार्य व्यवसाय कमाई में आज बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से बचत कठिन होगा। अनियंत्रित खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए संतुलित आहार लेंगे।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। आज आप जिस काम से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, वह अंत में आपको निराश कर सकता है। लेकिन आज मेहनत करने में कोई कसर न छोड़ें क्योंकि मेहनत और लगन शीलता से आप विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह से आपको आज फायदा होगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से भी आज लाभ पा सकेंगे। शिक्षा में भी प्रगति होगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज का दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि कुशलता से लाभ पाएंगे। दिन की शुरुआत से दोपहर तक आप अपने काम के प्रति थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपके काम में तेजी आएगी। आप सरकारी कार्य में भी सफलता पाएंगे। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप आज आर्थिक विषयों में अपनी योजना का लाभ ले पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से भी आपको लाभ मिल सकता है।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज व्यवहारिक होकर काम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में धन की आमद बनी रहेगी। लेकिन कमाई से अधिक खर्च होने से आज बचत मुश्किल होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से भी आपको धन खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज सुस्ती और आलस की वजह से आपका कुछ काम अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
कन्या राशि
आज गुरुवार का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। लेकिन आपको आज मानसिक भटकाव से बचना होगा नहीं तो आप उलझन की वजह से अपना ही नुकसान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज पूर्व में किए निवेश का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। आज इस राशि के जातक शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आप अपना काम आज योजनाबद्ध तरीके से कर पाएंगे। आपको आज दोपहर के बाद अपने काम में विशेष रूप से सफलता पाएंगे। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। भाई बहनों का सहयोग भी आज आपको प्राप्त होगा। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में भी आपको आज प्रेमी से खुशी मिलेगी। सरकारी काम आज आपका पूरा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज आपकी रुचि भौतिक सुख साधनों में रहेगी। आप आज कमाई भी अच्छी कर पाएंगे। जो लोग वकालत अथवा प्रबंधन के कार्य से जुड़े हुए हैं आज उनको कुछ अच्छा अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपके लिए सलाह है कि आज जल्दी लाभ पाने के चक्कर में कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। लेकिन भाइयों से रिश्ते मधुर बनाने के लिए वाणी पर कंट्रोल करें।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपकी सेहत आज सामान्य रहेगी। लेकिन आज कारोबार में उलझन की स्थिति बनी रहेगी। आपको कुछ तकनीकी परेशानी का सामना करना होगा। लेकिन अच्छी बात है कि, किसी पुराने फैसले या सौदे में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक आज बेहतर कार्य करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। कुछ पारिवारिक कारणों से आपको आज काम से जल्दी घर भी निकलना पड़ सकता है। आप आज अपनी बातों से भी काम निकलवाने में सफल रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन शुभ रहेगा। आप आज अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कुछ प्रयास कर सकते हैं। बिजनेस में आपकी कमाई आज बढेगी। सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम आ जाने की वजह से अपने कुछ काम और योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद बीतेगा। बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप आनंदपूर्ण समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े सदस्य का सहयोग भी आपको मिलेगा जिससे आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज विवाह संबंधी संयोग भी बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में जो जातक आज यात्रा कर रहे हैं उनकी यात्रा सफल रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज आप मानसिक रूप से चंचल और बेचैन रह सकते हैं। आपको जल्दबाजी में लिए गए निर्णय की वजह से नुकसान भी हो सकता है। आपके लिए आज जरूरी है कि किसी नए काम हाथ डालने से बचें और अपने पुराने कार्यों को ही पूरा करने पर ध्यान दें। बिजनेस में भी आज का दिन आपका सामान्य बना रहेगा। कमाई के साथ खर्च भी आज बना हुआ रहेगा जिससे बचत करना मुश्किल होगा। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी आपको आज पैसे खर्च करने होंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हें।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)