राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 13 दिसंबर शुक्रवार का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का पहला भाग जहां आपको भावुक बनाए रखेगा वहीं दिन के दूसरे भाग में आप काफी व्यवहारिक बने रहेंगे। आप रिश्तों के साथ कार्यक्षेत्र में भी संतुलन बनाए रख पाने में सफल रहेंगे। आपको आज आर्थिक प्रयास में परिश्रम से बढ़कर लाभ मिलेगा। करियर कारोबार में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और आप अपने काम से मानसिक संतुष्टि पाएंगे। आज आप भविष्य के लिए कुछ बचत योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। वैसे आपके लिए सलाह है कि क्रोध पर आप काबू रखें और सोच समझकर बोलें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपको आज दिन के दूसरे भाग से अपने अंदर विशेष रूप से सकारात्मक भाव महसूस होगा। सामाजिक और राजनैतिक क्षेत्र में आज आपका काम बनेगा साथ ही आपके प्रभाव में भी आज वृद्धि होगी। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका समय मौज मस्ती में बीतेगा। छात्र आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। वाणी में भी आपके प्रभाव दिखेगा, लोग आपको सम्मान देंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपका दिन आज रोमांच और प्रेम से भरपूर रहेगा। आपको आज नौकरी में चली आ रही किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई बहनों से आपको सहयोग मिलेगा साथ ही अगर आपके बीच किसी प्रकार का मतभेद चल रहा था तो आज वह भी दूर हो सकता है। पिता का मार्गदर्शन और सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए आज आज का दिन शुभ है। दिन के पहले भाग में आप जहां भावनाओं और ख्यालों में खोए रहेंगे वहीं दिन के दूसरे भाग में आप अधिक व्यवहारिक और आत्मविश्वास से भरे नजर आएंगे। आपकी रुचि आज धर्म कर्म और पारिवारिक विषयों में रहेगी। बिजनेस में कमाई के लिहाज के दिन अच्छा रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कमाई के बेहतर अवसर पाएंगे। वैसे आज शुभ कार्यों पर आप धन भी खर्च करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आपको आज अपना काम ध्यान से करना होगा लापरवाही करेंगे तो विरोधी इसका फायदा उठा सकते हैं। किसी सगे संबंधी की खबर से आप आज परेशान और मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। वैसे आज आपको पिता से सलाह लेकर ही कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेना चाहिए। संतान से सहयोग और सुख मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भी प्रेम बना रहेगा। यात्रा का संयोग बन सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। साथ ही आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी सजग रहने की सलाह सितारे दे रहे हैं। कुछ अनचाहे और अप्रत्याशित खर्च आज आपको परेशान कर सकते हैं। वैसे दिन के दूसरे भाग से आपकी स्थिति में थोड़ी बेहतरी आएगी। नौकरी में आपको आज रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा। पढ़ाई लिखाई में छात्रों की रुचि बढेगी। किराना कारोबार और ज्वेलरी के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज का दिन का पहला भाग अधिक अनुकूल है इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों को आपको आज दिन के पहले भाग में पूरा कर लेना चाहिए। दिन के दूसरे भाग में आपको सोच समझकर कोई भी फैसला लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज लंबे समय से फंसा हुआ आपका पैसा आपको वापस मिल सकता है। दिन आपका थकान भरा हो सकता है। सेहत में भी आप नरमी महसूस करेंगे। बिजनेस में कमाई सामान्य रहेगी। भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन सफलतादायक रहेगा लेकिन आपको इसे हासिल करने के लिए परिश्रम भी खूब करना होगा। नौकरी में आज आप अपनी कार्यकुशलता और वाणी की मधुरता से किसी बड़ी समस्या का समाधान ढूंढ पाने में सफल रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको आज सहयोग मिलेगा। पैतृक पक्ष से भी आपको आज फायदा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की खुशी के लिए आज आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपके बीच प्रेम बना रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता और थकान भरा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का अधिक दबाव रहेगा। साथ ही आज आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही समझदारी और संयम से चलना होगा, अगर आप किसी से धन उधार या कर्ज लेनदेन की सोच रहे हैं तो यह विचार आपको टाल देना चाहिए नहीं तो आपकी परेशानी आज बढ सकती है। वैसे बिजनेस करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है जिसकी इन्हें खुशी होगी। शाम के समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। किसी छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बन सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज गुरुवार का दिन उत्तम रहेगा। आपकी राशि में शुक्र विराजमान हैं और गुरु की दृष्टि भी आपकी राशि पर बनी हुई है। ऐसे में आज संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सकता है। नौकरी कारोबार में आज मकर राशि के लोगों को बेहतरीन मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों के सहयोग और मार्गदर्शन से फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के रूठने से परेशानी हो सकती है,इसलिए कोई भी ऐसी बात कहने से बचें जो उनको पसंद न हो।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज दोस्तों और संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आपके कामकाज आज सुचारू रूप से चलते रहेंगे। आपकी कार्ययोजना और सफल होगी जिससे आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। दिन के दूसरे भाग में कारोबार में लाभ की बेहतर स्थिति बनेगी। गृह निर्माण के काम से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर पाएंगे। भाइयों के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे और मांगने पर इनसे आपको पूरा सहयोग भी मिलेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ आप आनंददायक शाम बिता सकते है।
मीन राशि
मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आपकी राशि से आज तीसरे भाव में गुरु के साथ चंद्रमा की युति बनने से आपको आज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आपको आज निवेश के द्वारा भी लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी के काम और गृह निर्माण से संबंधित काम से जुड़े जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आज आप परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)