दीपावली के त्योहार को लक्ष्मी पूजन के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन प्रदोष काल में यानि सूर्यास्त के बाद लक्ष्मी माता की पूजा करने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार इस समय माता लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर आशीर्वाद बरसाती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं उन संकेतों के बारे में जिनका अर्थ यह लगाया जाता है कि, माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने वाली है।
उल्लू का दिखना
अगर आप दिवाली वाले दिन उल्लू देख लें तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। वहीं रात के समय इसका दिखना आपके जीवन में कई शुभ समाचार लेकर आ सकता है। उल्लू को दिखना इस बात का संकेत है कि माता लक्ष्मी आप पर कृपा बरसाने वाली हैं।
दिवाली पर बिल्ली का घर आना
अगर दिवाली के दिन कोई बिल्ली अचानक से आपके घर में प्रवेश कर दे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि, माता लक्ष्मी आप से प्रसन्न हैं और उनकी कृपा आपको प्राप्त हो सकती है।
सपने में गेहूं या धान देखना
दिवाली से कुछ रोज पहले या दिवाली की रात में अगर आप सपने में गेहूं या धान की फसल देखते हैं तो स्वप्नशास्त्र में इस बेहद शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ यह होता है कि, माता लक्ष्मी आपके घर में धन-धान्य बरसा सकती है। जो आर्थिक परेशानियां आपके जीवन में चल रही थीं वो दूर हो सकती हैं।
कमल के फूल का दिखना
अगर आप दिवाली के दिन कमल का फूल दिख जाए या फिर सपने में आपको कमल नजर आए तो यह सपना भी अपने आप में बेहद खास होता है। इसका अर्थ है कि संचित धन में वृद्धि हो सकती है, साथ ही मान-सम्मान की भी आपको जीवन में प्राप्ति होगी।
छछूंदर का दिखना
दिवाली के दिन छछूंदर का दिखना भी बेहद शुभ माना गया है। छछूंदर को दखने के बाद भी आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं और धन से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान हो सकता है।
Comments (0)