राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 28 सितंबर शनिवार का राशिफल जानते हैं।
मेष करियर राशिफल
मेष राशि वालों का दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा। जीवनसाथी का पूरा सपॉर्ट आपके साथ है इसलिए अगर ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़े तो घरवालों की ओर से परेशान होने की जरूरत नहीं। वेतन में बढ़ोत्तरी की चर्चा हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों को समय देना बहुत जरूरी हो जाएगा। आपको काम से फुर्सत मिलने के बाद कुछ समय अपने परिवार के साथ भी बिताना चाहिए।
वृष करियर राशिफल
वृष राशि वालों का दिन शुभ है। आज आप पूरे उत्साह से जो भी काम करेंगे उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। दोपहर बाद सभी काम बनते नज़र आएंगे। पुराने समय से कहीं से रुका पैसा आपको मिल सकता है। बिजनस के मामले में कोई डील करने से पहले जांच पड़ताल करना जरूरी है। आपको परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने का मौका मिलेगा और किस्मत आपका साथ देगी।
मिथुन करियर राशिफल
मिथुन राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन सफलतस से भरा होगा। फाइनेंस से जुड़े फैसले आज ले लें। आपके घर में किसी शुभ कार्य की बातचीत हो सकती है। पुराना प्यार लौट सकता है। शाम के समय शॉपिंग के लिए घरवालों को बाहर ले जाने का प्लान बनेगा। वीकेंड पर परिवार के लोगों के साथ कहीं आउटिंग का प्लान बन सकता है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा।
कर्क करियर राशिफल
कर्क राशि के लोगों का दिन सफलता में बीतेगा। आपका पूरा दिन धार्मिक कार्य में में बीतेगा। आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का प्लान बन सकता है। किसी बौद्धिक काम में आपको कामयाबी मिलेगी। कोई नई डील आपकी शर्तों पर फाइनल हो सकती है। आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी और आपको करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
सिंह करियर राशिफल
सिंह राशि के लोगों अच्छे लोग आपको प्रेरणा देंगे जिससे आपको खुशी का अहसास होगा। ऑफिस में कुलीग्स आपके टीमवर्क के जज्बे को अच्छी तरह समझेंगे और आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। काफी समय से चले आ रहे कानूनी विवाद और झगड़े आज खत्म होंगे। शाम को लांग ड्राइव पर जा सकते हैं। कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी।
कन्या करियर राशिफल
कन्या राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। इधर उधर की बातों के बजाये अपनी हॉबी को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। उसके जरिये थोड़ा बहुत पैसा भी कमाने के चांस हैं। पैसे की समस्या आएगी लेकिन वह शाम तक टल भी जाएगी। कोई दोस्त अगर उधार मांगे तो उसे अपनी स्थिति साफ तौर पर बता दें। आपको लेनदेन के मामले में थोड़ा सा सावधानी रखने की जरूरत है।
तुला करियर राशिफल
तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी रुचि अच्छे काम में बढ़ेगी। घर में सभी लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दिल और दिमाग के संतुलन से सफलता मिलेगी। अकाउंट्स की फाइलों को तैयार रखें। कभी भी जरूरत पड़ सकती है। अपने स्टाफ पर नज़र रखें। अपन अच्छे बिहेवियर से उनका दिल जीतने में कामयाब होंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी और भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक करियर राशिफल
वृश्चिक राशि के लोगों को अपने आइडियाज को अमल में लाने का मौका मिलेगा। पॉलिटिक्स में रूचि बढेगी। किसी खास शख्स के कारण शाम के समय थोड़ी जेब ढीली हो सकती है लेकिन हर बार पैसे का फायदा नुकसान देखने की बजाए रिश्तों की मजबूरी को देखना ज्यादा फायदेमंद होता है। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। भाग्य आपका साथ देगा।
धनु करियर राशिफल
धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके लिए धन लाभ का दिन है। ऑफिस में आज आपको बहुत काम करना होगा। भागदौड़ करने के बाद उसका फायदा जरूर मिलेगा। अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखें और यह याद रखें कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती। आपके प्रेमी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा और आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।
मकर करियर राशिफल
मकर राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। काम निपटाने में दिन का अधिकांश हिस्सा निकल जाएगा लेकिन एक बार आप अपने कामों को एक के बाद एक निपटाने लगेंगे तो अन्त में काफी संतुष्टि मिलेगी। याद रखिए संतुष्टि पाना सबसे बड़ी उपलब्धि है। कानूनी कागजातों पर दस्तखत करने से पहले सावधानी के तौर पर उन्हें पढ़ लेना जरूरी होगा।
कुंभ करियर राशिफल
कुंभ राशि के लोगों का दिन लाभ से भरा होगा। सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। आसपास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। बिजनस के साथ साथ प्यार की डील भी फिक्स हो जाएं। आपके धन समृद्धि में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।
मीन करियर राशिफल
मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझबूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कामों के नजीते शाम तक मिलने लगेंगे। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)