हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति खास महत्त रखती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान सूर्य का जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश होता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। देश भर में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान की मान्यता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के साथ साथ दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति पर भगवान सूर्य उत्तरायण यानि उत्तर दिशा में चले जाते हैं। इसलिए इस पर्व को उत्तरायणी नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य के पूजन का विधान है।
हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति खास महत्त रखती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, भगवान सूर्य का जब धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश होता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है।
Comments (0)