गीता जयंती पर करें ये काम
गीता जयंती के दिन आपको गीता का पाठ अवश्य करना चाहिए। माना जाता है कि, इस दिन गीता का पाठ करके आपको अच्छे अनुभव होते हैं। अगर आप गीता का पाठ न कर पाएं तो इसे सुन भी सकते हैं। पूरी गीता का पाठ ना भी कर पाएं तो कुछ अध्याय आप इस दिन पढ़ सकते हैं। खासकर गीता के अंतिम अध्याय का पाठ करना इस दिन बेहद शुभ माना जाता है।
भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन आपको गाय को रोटी और चारा खिलाना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप किसी गोशाला में जाकर सामर्थ्य अनुसार धन का दान करते हैं, तो इससे भी आपको अच्छे परिणाम जीवन में मिल सकते हैं।
गीता जयंती के दिन गीता पाठ के साथ ही आपको “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जप करना चाहिए। इससे आपको प्रभु कृपा तो मिलती ही है, साथ ही मानसिक सुख भी आपको प्राप्त होता है। इस मंत्र के अलावा, "कृं कृष्णाय नमः" मंत्र का जप भी गीता जयंती के दिन करना चाहिए।
इस दिन जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की चीजें आपको दान करनी चाहिए। दान का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है, इसलिए गीता जयंती पर भी आपको दान अवश्य करना चाहिए। इस दिन दान करने से आपको कई कष्ट दूर हो सकते हैं। आप इस दिन गीता किसी मंदिर में दान कर सकते हैं।
Comments (0)