राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 24 मार्च 2025 का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातक आज प्रॉपर्टी से जुड़ा निवेश कर सकते हैं। अहम निर्णय लेने से पहले किसी विशेषज्ञ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आप अच्छा फायदा हासिल कर सकते हैं। कारोबार में कोई परेशानी चल रही है तो भाई या करीबी मित्र की सलाह ले सकते हैं। इससे आपकी समस्या जल्दी सुलझ सकती है। आज विरोधियों से चल रही तनातनी खत्म हो सकती है। आप सूझबूझ से चीजें अपने पक्ष में कर सकते हैं। परिवार में किसी मेहमान का आना हो सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीकठाक रहने वाला है। आज आपको मेहनत का लाभ जरूर मिलेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्यों को पूरा करने में जुटे रहें, अच्छा धन लाभ होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे, लेकिन बच्चों को लेकर कोई चिंता सता सकती है। इस वजह से आपका मन थोड़ा व्यथित रहेगा, लेकिन धैर्य रखें। आज उधार लेने से बचें। अपने खर्चों को नियंत्रित करें। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। सोच-विचार के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहने वाला है। आज आप कोई भी नया कदम उठाने से पहले उसके परिणामों के बारे में सोच-विचार कर लें। वरना गलत फैसलों की वजह से आपको भविष्य में पछताना पड़ेगा। आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। कुछ ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपको आगे बढ़ता हुआ देखकर भटकाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको उन पर ध्यान नहीं देना है। बल्कि आगे बढ़ते जाना है। वे अपने आप पीछे छूट जाएंगे। आज आप मनचाहा लाभ कमा सकते हैं। इसकी मदद से अपने कर्ज को उतार सकेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातक आज भविष्य की योजनाओं को लेकर व्यस्त रहेंगे। आज आप कई अहम कार्यों को पूरा करेंगे। बच्चों की पढ़ाई के लिए निवेश करने का मन बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते है। आज विद्यार्थी वर्ग को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। शाम के समय अपने मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। पिता की सेहत का ध्यान रखें। अगर उन्हें आंखों से जुड़ी कोई परेशानी है तो डॉक्टर को दिखा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। रोजगार की तलाश में जुटे जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य की सहायता से अच्छा मौका मिल सकता है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। तनाव लेने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र मेहनत के साथ जुटे रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज अच्छा अवसर मिल सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर सकते हैं। आज आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है, वरना भविष्य में आपको नई परेशानियों से दो-चार होना पड़ेगा। अगर आपके मन में कोई चिंता या परेशानी का भाव है तो परिवार के सदस्यों से उसे साझा कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको कम मेहनत में ज्यादा फायदा मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप घरेलू कार्यों को लेकर कोई योजना बना रहे हो तो भाइयों से राय-मशविरा करना उचित रहेगा। बड़े-बुजुर्गों को भी अपनी बातचीत में शामिल कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार की सेहत से जुड़ी खबर आपको परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक आज परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। आज आप शाम को बच्चों और जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान और सुरक्षा का खास ध्यान रखें। रोजमर्रा की जरूरतों पर आपका खर्च हो सकता है। आज कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेमी जीवन जी रहे जातक अपने पार्टनर को परिवार से मिलवा सकते हैं। समाजसेवा से जुड़े लोगों को आज नए मौके मिल सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कारोबार में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आज परिवार में धैर्यपूर्वक व्यवहार करें। जीवनसाथी के साथ पुरानी बातों पर बहस न करें, वरना आपको मानसिक अशांति झेलनी पड़ेगी। संतान की तरफ से आज आपको राहत मिलेगी। उनकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपनी मेहनत और ईमानदारी के दम पर उच्च अधिकारियों से सराहना हासिल करेंगे। आज वेतन वृद्धि का लाभ हासिल हो सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा। किसी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर से सलाह लें। सट्टा या जुए में पैसा न लगाएं, वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को आज गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। आज आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। संपत्ति में निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी की तरफ से आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा, सफलता की खुशी में आपकी थकान दूर हो जाएगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव चल रहा था तो वो आज खत्म हो जाएगा। संतान की तरफ से आपको खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)