राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 29 मार्च 2025 का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानी देने वाला हो सकता है। वैसे आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक बिजनेस में भाइयों और परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग मिलेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे। आज आपको अपने खर्च पर भी काबू रखने की जरूरत है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन आपको आज भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। अगर आप आज किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न दें, क्योंकि वह पैसा आपको वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज शाम के समय दोस्तों और संबंधियों से मिलने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सतर्क होकर काम करना होगा। आज आपको किसी धार्मिक और सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ भी आज मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों के लिए दिन कमाई के लिहाज से अच्छा है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ और मंगलकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी भी मामले में सोच-समझकर बोलें तो बेहतर होगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको अधिक सजग और सतर्क रहने की जरूरत है। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में भाग ले सकते हैं। घर के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।
सिंह राशि
आज शनिवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना मिलेगी। विद्यार्थी आज अपनी शिक्षा में सफलता पाएंगे। वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को मान सम्मान का लाभ मिलेगा। कोई अटका काम भी आज पूरा होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में अपने शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको आज किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचना होगा। सेहत के मामले में भी आपको अपना ध्यान रखना होगा। आपका खर्च भी आज बढा रहेगा। किसी वजह से आपको अपनी योजना में परिवर्तन करना होगा और कोई कम टल सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन पुराने काम को निपटाने का रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिनसे आपको लाभ प्राप्त होगा। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो आज उसके लिए कोई बेहतर मौका आ सकता है। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। आपके हाथों आज कोई पुण्य काम भी होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नरम गरम रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी खर्च होगा। आज आपका कोई मित्र शाम को आपसे मिलने आ सकता है। आज आप अपने बड़े भाई-बहनों से सहयोग पाएंगे। माता के साथ आपका संबंध मधुर और अनुकूल रहेगा।
धनु राशि
आज शनिवार का दिन धनु राशि के लिए करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के लिए आवेदन किया है तो आज इस मामले में आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। लव लाइफ में प्रेम बना रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज मार्च का अंतिम शनिवार लाभदायक रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज कामकाज में व्यस्त होने के बावजूद भी आप अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे परिवार में आनंदपूर्वक समय बिता पाएंगे। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। आज आप अपनी रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। आपको आज पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपनी सेहत के प्रति आज सजग रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचना होगा। आज आप अपने बच्चों को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक संबंध भी मधुर रहेगा। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। अगर आप आज अपने घर से दूर कोई संपत्ति खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो सभी पक्षों की जांच कर लें। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय करते हैं तो वह आज आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आपको आज किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। मन पसंद भोजन भी मिलेगा।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)