राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आईए 09 अप्रैल 2025 का राशिफल जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। नौकरीपेशा, व्यवसायी किसी नये संगठन या साझेदारी के काम में किस्मत आजमा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक तौर पर आपके प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आपके सुख और आनंद बना रहेगा। और आप परिवार के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। प्रेम संबंध में आज उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको अपने पार्टनर से स्नेह मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगिता में आपको आज सफलता मिलेगी। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या अपना कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल होगी। आज आप सुखद और प्रेमपूर्ण वैवाहिक जीवन का आनंद ले सकेंगे। आपको आज धर्म अध्यात्म के काम में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में आज आपकों प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा और आपको कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। आपको अपनी सकारात्मक सोच का भी फायदा मिलेगा। जो लोग अपना कारोबार व्यापार कर रहे हैं उनको आज कारोबार में विस्तार का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के मामलों में सुख और आनंद बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। आपकी कोई बड़ी चाहत आज पूरी हो सकती है। लव लाइफ में तनाव चल रहा तो वह दूर होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर उलझन में रह सकता है। मित्रों और परिवार के सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना होगा इनसे सहयोग मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा यहां आपको परेशानी हो सकती है। किसी संबंधी का प्रतिकूल व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का संयोग बनेगा। भौतिक सुख सुविधाओं का भी आज आप आनंद ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी हो सकता है। पिता से लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यात्रा की प्लान बन सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों का भाग्य आज पूरा साथ देगा। आपकी किसी कठिन समस्या और परेशानी का समाधान होगा। पूर्व परिचितों और जान पहचान का भी आपको आज फायदा मिलेगा। कारोबार आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। लेकिन सलाह है कि आप आज किसी से भी वाद विवाद में न उलझें। बातचीत में सोच समझकर शब्दों का प्रयोग करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अपनी समझदारी और धैर्य से आज कठिन स्थिति से निकलने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में किसी बात को लेकर तनाव होगा लेकिन स्थिति को जीवनसाथी के साथ मिलकर संभाल लेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। किस्मत का आपको आज पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आर्थिक मामलों में आपको आज किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है इसलिए मित्रों के साथ बात व्यवहार संयमित रखें। आपको आज मनपसंद भोजन मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके कुछ गैर जरूरी खर्च होने से आपका मूड खराब हो सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी आपको आज धन खर्च करना होगा। वैसे आज आपकी दोस्ती और परिचय का दायरा बढेगा। किसी दूर रहने वाले संबंधी से आपको कोई आनंददायक खबर मिलेगी। दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो इसमें भी आपको फायदा होगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और सकारात्मक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का पूरा प्रतिफल प्राप्त होगा। वैसे आपको आज गुप्त शत्रुओं से सतर्क और सावधान रहना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। किसी करीबी मित्र की सलाह और सहयोग से आपको फायदा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा।
कुंभ राशि :
कुंभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर उलझन और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सामाजिक तौर पर सक्रिय रहेंगे और कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी आज बन सकते हैं। किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो लोग प्रबंधन और शिक्षा के कार्य से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से कामयाबी मिलेगी। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा आपका आत्मविश्वास और प्रभाव भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अगर जीवनसाथी की सेहत नरम चल रही है तो उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। किसी सरकारी क्षेत्र में फंसा काम आपका पूरा हो सकता है।
अस्वीकरण
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। IND24 यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। IND24 अंधविश्वास के खिलाफ है।
Comments (0)