हैदराबाद - आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बनाए।
अभिषेक की शानदार शतकीय पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए 68 गेंदों में नाबाद 135 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक के बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले। उनके अलावा ओपनर बल्लेबाज ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन जोड़े।
दिल्ली 195 रन ही बना सकी
वहीं जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल को एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ईशान किशन वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन की चौथी जीत दर्ज की और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई।
अभिषेक ने की विराट की बराबरी
आईपीएल 2026 के 31वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला में अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ा। अभिषेक ने सिर्फ 47 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर दमदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। साथ ही, अभिषेक ने भारत की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। अब दोनों के नाम 9-9 शतक हो गए हैं।