भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। अभिषेक ने सबसे तेज 200 बाउंड्री (छक्के और चौके) लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अभिषेक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास
यह रिकॉर्ड युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टी20 मैच में सिर्फ 35 पारियों में हासिल किया। आपको बता दें कि, इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (39 पारियां), भारत के ही महान बल्लेबाज विराट कोहली (40 पारियां) और वेस्टइंडीज के दिग्गज पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल (43 पारियां) के नाम था।
आधुनिक टी20 क्रिकेट के घातक बल्लेबाज अभिषेक !
इस उपलब्धि के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने यह साबित कर दिया कि वे आधुनिक टी20 क्रिकेट के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक हैं। अभिषेक के इस प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट टीम को भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा आत्मविश्वास दिया है। उनका का यह रिकॉर्ड युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और भारतीय क्रिकेट की भविष्य की ताकत को दर्शाता है।
लाइव अपडेट्स
बारामती में विमान हादसा, डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 6 लोगों की मौत
Comments (0)