टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत के तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर देशभर में जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद कई दिग्गजों और नेताओं ने भारतीय टीम को बधाई दी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया की शानदार जीत पर खुशी जताई।
वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम
अमित शाह ने सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय टीम को बधाई देते हुए लिखा, “क्या जीत है…! वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को सलाम।”उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय टीम ने जिस जोश, जुनून और शानदार खेल का प्रदर्शन किया, उसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है।
यह जीत खिलाड़ियों के समर्पण का परिणाम
अमित शाह ने आगे कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, टीमवर्क और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम आने वाले समय में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रहेगी और देश का नाम दुनिया भर में रोशन करती रहेगी।
Comments (0)