प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले अर्जुन एरिगैसी को बधाई दी। पीएम मोदी ने अर्जुन की प्रतिभा, धैर्य और खेल के प्रति जुनून की प्रशंसा की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा: "शतरंज में भारत की तरक्की जारी है। अर्जुन एरिगैसी को दोहा में फिडे वर्ल्ड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। इससे पहले उन्होंने हाल ही में फिडे रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी।"
टूर्नामेंट में अर्जुन की प्रदर्शन
- अर्जुन ने कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गजों को हराकर 13 गेम में 10 अंक हासिल किए और सेमीफाइनल में जगह बनाई।
- उन्होंने छह राउंड में चार मैच जीते और दो ड्रॉ किए।
सेमीफाइनल मुकाबला
- सेमीफाइनल में अर्जुन का सामना अब्दुसत्तोरोव से हुआ।
- पहले गेम में सफेद मोहरों के साथ बढ़त के बावजूद अर्जुन हार गए।
- अब्दुसत्तोरोव ने अर्जुन को 2.5-0.5 से हराया।
अर्जुन की खास उपलब्धियां
- अर्जुन ने रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता।
- 22 साल के अर्जुन एरिगैसी ने दो कांस्य पदक जीतकर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
- वह विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड ब्लिट्ज में ‘ओपन कैटेगरी’ में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।
- टूर्नामेंट में दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया।
Comments (0)