जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेल (Asian Games 2026) का आगाज होने जा रहा है। 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाले इस बहु-खेल प्रतियोगिता में भारतीय एथलीटों का दल पदक जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। भारत का मुख्य लक्ष्य हांग्जो एशियन गेम्स के 107 पदकों (28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य) के रिकॉर्ड को दोहराना या उससे बेहतर प्रदर्शन करना है। भारत का अभियान 17 सितंबर को टेकबॉल से शुरू होगा, जबकि 18 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान से भिड़ेगी।
टीम इवेंट्स और भारोत्तोलन से शुरुआत
प्रतियोगिता के शुरुआती दिनों में भारत को दलीय खेलों और भारोत्तोलन में मजबूत शुरुआत की उम्मीद है:
- भारोत्तोलन (Weightlifting): स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के साथ ज्ञानेश्वरी यादव, सेराम निरुपमा देवी और हरजिंदर कौर से पदकों की बड़ी उम्मीदें हैं।
- महिला क्रिकेट: 18 सितंबर को जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
- हॉकी और कबड्डी: हॉकी, बैडमिंटन, कबड्डी और टेबल टेनिस के शुरुआती चरण के मुकाबले 20 सितंबर से शुरू होंगे।
एथलेटिक्स, शूटिंग और कुश्ती पर टिकी हैं निगाहें
हांग्जो गेम्स में 29 पदक दिलाने वाले एथलेटिक्स में भारत इस बार भी 24 से 29 सितंबर के बीच सबसे ज्यादा पदकों की उम्मीद कर रहा है। हालांकि, स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा लिगामेंट इंजरी के कारण इन खेलों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन अन्य अनुभवी खिलाड़ी कमान संभालेंगे। इसके अलावा शूटिंग, मुक्केबाजी, तैराकी, नौकायन, तीरंदाजी और कुश्ती में भी भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में इजाफा करने का मजबूत मौका रहेगा।
एशियाई खेल 2026: भारत का तारीखवार पूरा शेड्यूल
- 17 सितंबर: टेकबॉल (सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स)।
- 18 सितंबर: क्रिकेट (महिला क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम जापान), सॉफ्ट टेनिस, टेकबॉल।
- 19 सितंबर: टेकबॉल (सेमीफाइनल)।
- 20 सितंबर: बैडमिंटन (टीम प्रारंभिक), क्रिकेट (महिला सेमीफाइनल), हॉकी (पुरुष: भारत बनाम इंडोनेशिया, महिला: भारत बनाम उज्बेकिस्तान), MMA, शूटिंग (10 मीटर एयर राइफल), तैराकी, टेबल टेनिस, वुशू।
- 21 सितंबर: बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी (महिला: भारत बनाम इंडोनेशिया), कबड्डी (पुरुष: भारत बनाम जापान, महिला: भारत बनाम बांग्लादेश), रोइंग, शूटिंग।
- 22 सितंबर: जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, फेंसिंग, हॉकी (पुरुष: भारत बनाम श्रीलंका), कबड्डी (भारत बनाम कोरिया), कराटे।
- 23 सितंबर: जिम्नास्टिक (फाइनल), बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कैनो, क्रिकेट (महिला सेमीफाइनल), हॉकी (महिला: भारत बनाम थाईलैंड), शूटिंग, स्क्वैश, वेटलिफ्टिंग (मीराबाई चानू व अन्य)।
- 24 सितंबर: एथलेटिक्स (हेप्टाथलॉन, ट्रिपल जंप, 100 मीटर, 10 हजार मीटर), बैडमिंटन (टीम फाइनल), मुक्केबाजी, हॉकी (पुरुष: भारत बनाम कोरिया), कबड्डी।
- 25 सितंबर: एथलेटिक्स (400 मीटर, शॉट पुट, पोल वॉल्ट, हैमर थ्रो फाइनल), बैडमिंटन (सिंगल्स/डबल्स), हॉकी (महिला: भारत बनाम जापान), सर्फिंग।
- 26 सितंबर: तीरंदाजी, एथलेटिक्स (मैराथन, डेकाथलॉन, जेवलिन), हॉकी (पुरुष: भारत बनाम जापान), टेबल टेनिस।
- 27 सितंबर: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी (महिला: भारत बनाम सिंगापुर), कबड्डी (फाइनल), टेनिस, वॉलीबॉल।
- 28 सितंबर: तीरंदाजी, एथलेटिक्स, क्रिकेट (पुरुष क्वार्टर फाइनल), हॉकी (पुरुष: भारत बनाम बांग्लादेश), सर्फिंग।
- 29 सितंबर: एथलेटिक्स (रिले व अन्य फाइनल), बैडमिंटन (फाइनल), शूटिंग (ट्रैप फाइनल), साइकिलिंग।
- 30 सितंबर: तीरंदाजी (कंपाउंड मेडल मैच), मुक्केबाजी (सेमीफाइनल), गोल्फ, कुश्ती (ग्रीको-रोमन और महिला)।
- 1 अक्टूबर: क्रिकेट (पुरुष सेमीफाइनल), हॉकी (पुरुष सेमीफाइनल), जूडो, स्पोर्ट क्लाइंबिंग, कुश्ती।
- 2 अक्टूबर: तीरंदाजी (रिकर्व मेडल मैच), मुक्केबाजी (फाइनल), हॉकी (महिला मेडल मैच), स्क्वैश (फाइनल), टेनिस, कुश्ती (फ्रीस्टाइल)।
- 3 अक्टूबर: क्रिकेट (पुरुष फाइनल/कांस्य पदक मैच), हॉकी (पुरुष मेडल मैच), रग्बी सेवेंस, टेनिस (फाइनल), कुश्ती (फाइनल)।