पटना - भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बिहार सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद पर नियुक्त किया है। 24 जुलाई को पटना में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोनों खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
पटना में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
बिहार की राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से देश और बिहार का नाम रोशन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी अपनी नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

खेल उपलब्धियों का मिला सम्मान
सीएम चौधरी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आकाश दीप और मुकेश कुमार ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपने प्रदर्शन से अलग पहचान बनाई है। बिहार सरकार ने उनकी खेल उपलब्धियों और राज्य का गौरव बढ़ाने में योगदान को देखते हुए उन्हें डीएसपी पद से सम्मानित किया है। यह नियुक्ति राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में सम्मानजनक अवसर दिए जाते हैं।

खिलाड़ियों ने जताया आभार
वहीं सीएम सम्राट चौधरी के हाथों से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने तथा समाज और राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देगा।