IPL 2026 में प्लेऑफ की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। सनराईजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की कर ली। इसके साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू, गुजरात टाइटंस और हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। वहीं चेन्नई की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई हैं।
चेन्नई ने बनाए 180 रन
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 180 रन बनाए। डेवॉल्ड ब्रेविस 44 रन बनाकर अर्धशतक से चूक गए। कार्तिक शर्मा ने 32 और शिवम दुबे ने 26 रन का योगदान दिया।
ईशान की पारी से हैदराबाद की जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन बना लिए। ईशान किशन ने 70 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 47 रन बनाए। दोनों ने मिलकर चेन्नई के हाथ से जीत छीन ली।
अब चौथे स्थान की जंग
तीन टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं, लेकिन चौथे स्थान के लिए मुकाबला जारी है। फिलहाल Punjab Kings चौथे नंबर पर है। राजस्थान, चेन्नई, दिल्ली और कोलकाता भी दौड़ में बनी हुई हैं।
Indian Premier League 2026 अंक तालिका
| टीम | मैच | जीते | हारे | बेनतीजा | अंक | नेट रन रेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| Royal Challengers Bengaluru (Q) | 13 | 9 | 4 | 0 | 18 | +1.065 |
| Gujarat Titans (Q) | 13 | 8 | 5 | 0 | 16 | +0.400 |
| Sunrisers Hyderabad (Q) | 13 | 8 | 5 | 0 | 16 | +0.350 |
| Punjab Kings | 13 | 6 | 6 | 1 | 13 | +0.227 |
| Rajasthan Royals | 12 | 6 | 6 | 0 | 12 | +0.027 |
| Chennai Super Kings | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | -0.016 |
| Delhi Capitals | 13 | 6 | 7 | 0 | 12 | -0.871 |
| Kolkata Knight Riders | 12 | 5 | 6 | 1 | 11 | -0.038 |
| Mumbai Indians (E) | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.504 |
| Lucknow Super Giants (E) | 12 | 4 | 8 | 0 | 8 | -0.701 |