इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 43वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। यह मैच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया।
पराग ने खेली 90 रनों की पारी
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए। उन्होंने 50 गेंदों पर 90 रन की पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 42 और डोनोवन फेरेरा ने 14 गेंदों पर नाबाद 47 रन की पारी खेली। इस सीजन का पहला मैच खेल रहे मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट चटकाए।
राहुल-निसांका ने लगाए अर्धशतक
226 रन के टारगेट को दिल्ली ने 5 गेंद पहले ही चेज कर लिया। दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल (75) और पथुम निसांका (62) ने अर्धशतक लगाया। वहीं नीतीश राणा ने शानदार 33 रन की पारी खेली। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 18 और आशुतोष शर्मा 25 रन बनाकर नाबाद रहे।
राहुल के क्लासिक बल्लेबाजी
केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनकी पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।हालांकि, राहुल 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने डोनेवन फरेरा के हाथों कैच कराया। उनकी यह पारी टीम के लिए अहम साबित हुई।