कोलकाता - आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से हरा दिया। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया।
राहुल की तूफानी पारी
टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए। दिल्ली की ओर से विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 4छक्के शामिल रहे।
KKR 163 रन पर ऑलआउट हुई
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि डेविड मिलर ने 19 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 18.3 ओवर में 163 रन परऑलआउट हो गई।
दिल्ली का जीत के साथ सीजन खत्म
दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए KKR के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी, लेकिन टीम ने अपने आखिरी मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीजन का सकारात्मक अंत किया। वहीं KKR को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।