नई दिल्ली - भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। मैच से पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है। कार्तिक की टीम में कुछ ऐसे फैसले देखने को मिले हैं, जिन्होंने क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान कर दिया।
रोहित-गिल करेंगे ओपनिंग, विराट तीसरे नंबर पर
भारत के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शुभमन गिल को सौंपी है। तीसरे नंबर पर उन्होंने विराट कोहली को रखा है, जबकि चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर और पांचवें नंबर पर केएल राहुल को मौका दिया है। ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने शिवम दुबे को अपनी टीम में शामिल किया है, जो तेज गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं।
स्पिन विभाग में अक्षर और कुलदीप पर भरोसा
स्पिन गेंदबाजी के लिए भारत के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को चुना है। अक्षर टीम में स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, जिससे भारत की बल्लेबाजी भी मजबूत होगी। इस संयोजन के साथ कार्तिक ने अपनी टीम में कुल सात बल्लेबाजी विकल्प रखे हैं। वहीं तेज गेंदबाजी आक्रमण में कार्तिक ने जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पर भरोसा जताया है। उनका मानना है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में यह तिकड़ी प्रभावी साबित हो सकती है।
ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर को नहीं मिली जगह
कार्तिक की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह नहीं मिली। खासकर ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर का बाहर रहना कई प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला फैसला माना जा रहा है।
दिनेश कार्तिक की पसंदीदा भारत की प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा
शुभमन गिल (कप्तान)
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
शिवम दुबे
अक्षर पटेल
कुलदीप यादव
जसप्रीत बुमराह
अर्शदीप सिंह
प्रिंस यादव