श्रीलंका के टी20 कप्तान दसुन शनाका ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है। शनाका से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और वेस्टइंडीज के गुडाकेश मोती ने भी पीएसएल को छोड़कर आईपीएल चुना था। मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में शामिल हुए हैं, जबकि शनाका राजस्थान रॉयल्स में जुड़ सकते हैं।
शनाका ने PSL को किया बाय
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अब ये रणनीति उल्टी पड़ रही है, जिसमें उन्होंने आईपीएल के साथ पीएसएल कराने का फैसला किया था। पीसीबी का अनुमान था कि आईपीएल के साथ पीएसएल कराने पर विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे लेकिन प्लेयर्स जैसे ही मौका मिल रहा है, वे आईपीएल का रुख कर रहे हैं। 2025 में कॉर्बिन बॉश भी मुंबई के साथ जुड़ गए थे, जिसके बाद उनके ऊपर बैन लगा दिया गया था। अब शनाका ने भी पीएसएल में खेलने से इनकार कर दिया है।
शनाका पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की टीम का हिस्सा थे
शनाका पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की टीम का हिस्सा थे लेकिन अब आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल सकते हैं। क्रिकबज एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शनाका से राजस्थान से संपर्क किया है और वे आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। श्रीलंका क्रिकेट से इसकी जल्द ही कागजी कार्रवाई पूरी हो सकती है और इसके बाद वे आधिकारिक तौर पर राजस्थान में शामिल हो सकते हैं। शनाका को सैम करन के रिप्लेसमेंट में शामिल किया जा रहा है, जो आईपीएल 2026 से चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं।
शनाका ने आईपीएल में खेलने का फैसला किया
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के ऑक्शन में शनाका को कई खरीददार नहीं मिला था। इसके बाद श्रीलंकाई ऑलराउंडर को पीएसएल में लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था। शनाका इस सीजन तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पीएसएल को छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया है।
शनाका के खिलाफ पीसीबी कार्रवाई कर सकता है
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगा सकता है, जो पीएसएल के अनुबंध को छोड़कर आईपीएल में खेलने के लिए जा रहे हैं। इससे पहले बॉश पर एक साल का बैन लगाया गया था, जो आईपीएल 2025 के दौरान मुंबई से जुड़े थे। रविवार को मीडिया से बात करते हुए पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भी इस बात का संकेत दिया है कि जो खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट तोड़ रहे हैं, उनके खिलाफ पीसीबी कार्रवाई कर सकता है।