इंग्लैंड टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में लगातार दूसरा मुकाबला जीतते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मंगलवार को इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और टॉप-4 में स्थान बनाने वाली पहली टीम बन गई।
कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने 165 रन का पीछा 19.1 ओवर में 8 विकेट पर पूरा किया। निर्णायक चौका मारकर जीत दिलाने वाले थे जोफ्रा आर्चर। कप्तान हैरी ब्रूक ने 100 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विल जैक्स ने नाबाद 28 रन जोड़े।
पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके, वहीं उस्मान तारिक को 2 विकेट मिले। ओपनर साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली, जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया।
Comments (0)