FIFA World Cup 2026 Golden Boot Race: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ-32 मुकाबलों के बाद गोल्डन बूट की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बापे ने स्वीडन के खिलाफ दो गोल दागकर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया है। दोनों खिलाड़ियों के नाम 6-6 गोल हैं, लेकिन असिस्ट के आधार पर एम्बापे फिलहाल नंबर-1 पर पहुंच गए हैं।
दो गोल कर एम्बापे ने बदली गोल्डन बूट की तस्वीर
फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल (Round of 16) में जगह बनाई। इस मुकाबले में किलियन एम्बापे ने दो शानदार गोल किए, जबकि एक गोल ब्रैडली बारकोला ने दागा। एम्बापे के अब टूर्नामेंट में 6 गोल और 2 असिस्ट हो चुके हैं, जबकि लियोनेल मेसी ने भी 6 गोल किए हैं, लेकिन उनके नाम अभी तक कोई असिस्ट नहीं है। यही वजह है कि गोल्डन बूट की रेस में फ्रेंच स्टार ने बढ़त बना ली है।
Golden Boot Race: टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट
फ्रांस ने रचा नया इतिहास
फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराकर लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखा। टीम ने विश्व कप इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। फ्रांस पहली टीम बन गई है जिसने लगातार पांच विश्व कप मुकाबलों में कम से कम तीन-तीन गोल किए हैं।
विश्व कप इतिहास में भी एम्बापे का बड़ा रिकॉर्ड
स्वीडन के खिलाफ दो गोल करने के बाद किलियन एम्बापे के विश्व कप इतिहास में कुल 18 गोल हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज़े को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि इस सूची में लियोनेल मेसी अभी भी 19 गोल के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं।
FAQ
Q1. FIFA World Cup 2026 में गोल्डन बूट की रेस में कौन पहले स्थान पर है?
उत्तर: किलियन एम्बापे 6 गोल और 2 असिस्ट के साथ पहले स्थान पर हैं।
Q2. लियोनेल मेसी ने कितने गोल किए हैं?
उत्तर: मेसी ने अब तक 6 गोल किए हैं।
Q3. एम्बापे मेसी से आगे कैसे निकले?
उत्तर: दोनों के 6-6 गोल हैं, लेकिन एम्बापे के नाम 2 असिस्ट हैं, जबकि मेसी के नाम कोई असिस्ट नहीं है।
Q4. विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल किसके नाम हैं?
उत्तर: फिलहाल लियोनेल मेसी 19 गोल के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि एम्बापे 18 गोल के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।