नई दिल्ली - इंडियन प्रीमियर लीग 2026 क्वालिफायर 2 में आज बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जहां राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स फाइनल का टिकट पाने के लिए आमने-सामने होंगे। यह हाई-वोल्टेज मैच मुल्लांपुर केमहाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले की विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फाइनल होने वाला है से भिड़ेगी।
दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची
इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां तक पहुंची हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम युवा खिलाड़ियों और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर लगातार मजबूत नजर आई है, जबकि गुजरात टायटंस ने संतुलित टीम संयोजन और बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर प्लेऑफ तक का सफर तय किया है।
सबकी नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी रहेंगी
सबसे ज्यादा चर्चा राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। उन्होंने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने राजस्थान को नई ऊर्जा दी है और अब फैंस को उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद है।
गुजरात के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं
दूसरी ओर गुजरात टायटंस के बल्लेबाज और गेंदबाज भी शानदार फॉर्म में हैं। टीम चाहेगी कि शुरुआती विकेट लेकर राजस्थान के आक्रामक बल्लेबाजों पर दबाव बनाया जाए। वहीं राजस्थान की नजर तेज शुरुआत कर बड़े स्कोर पर होगी। मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है, ऐसे में दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करती है।