टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से पाकिस्तान के इनकार को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान क्रिकेट और उसके रवैये पर कड़ा हमला बोला है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि, पाकिस्तान इस तरह के फैसलों से अपनी ही क्रिकेट को नुकसान पहुंचा रहा है।
पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए
भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने इस बयान में कहा कि, पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों की सोच खेलने के दिनों में भी ऐसी ही थी और यही वजह है कि आज पाकिस्तान के अपने ही लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। भज्जी ने आईसीसी से सख्त रुख अपनाने की मांग करते हुए कहा कि, अगर पाकिस्तान खेलने से इनकार करता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देना चाहिए।
पाकिस्तान सिर्फ पैंतरेबाजी कर रहा है
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि, मैं तो यही कहूंगा कि आईसीसी को साफ कह देना चाहिए कि अगर आप नहीं खेलना चाहते तो बाहर हो जाइए। पाकिस्तान सिर्फ पैंतरेबाजी कर रहा है। हरभजन सिंह ने इस दौरान अपने बयान में कहा कि, श्रीलंका में सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, फिर भी बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ लिया जाए सख्त फैसला
पूर्व दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह ने आगे कहा कि, पाकिस्तान के इस रवैये से भारतीय क्रिकेट को कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन इससे पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि, इस तरह के फैसलों से हमारा क्रिकेट प्रभावित नहीं होगा, लेकिन पाकिस्तान का सबकुछ खत्म हो जाएगा। आईसीसी को इनके खिलाफ सख्त फैसला लेना चाहिए।
Comments (0)