भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने अपने लाइफस्टाइल के एक अनोखे पहलू का खुलासा किया है। महंगी कारें और लग्जरी लाइफस्टाइल के बीच पंड्या ने बताया कि, अपनी करोड़ों की फरारी में भी वह हनुमान चालीसा सुनते हैं।
भगवान ने मुझ पर कृपा की है
मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का यह बयान एक वायरल वीडियो के बाद सामने आया, जिसमें वह फरारी चलाते दिखाई दिए। वीडियो में बातचीत के दौरान पंड्या ने कहा, "मेरे पास फरारी है, लेकिन मैं उसमें भी हनुमान चालीसा सुनता हूं। भगवान ने मुझ पर कृपा की है। मुझे लगता है कि कोई भी गाना हनुमान चालीसा जितनी पॉजिटिव एनर्जी नहीं देता।
लोगों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए
भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए। पंड्या की यह खुलासे दर्शाता है कि भले ही वे ग्लैमर और महंगी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हों, फिर भी उनकी आध्यात्मिकता और धार्मिक विश्वास उन्हें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।
हार्दिक का वीडियो हुआ वायरल
आपको बता दें कि, ऐसे खुलासे न केवल खिलाड़ियों के व्यक्तिगत पक्ष को उजागर करते हैं, बल्कि फैंस के बीच उनके इंस्पिरेशनल पहलू को भी उजागर करते हैं। क्रिकेटर की यह झलक यह दर्शाती है कि खेल और आध्यात्मिक जीवन साथ-साथ चलते हैं, और यह खिलाड़ियों को मानसिक स्थिरता और फोकस बनाए रखने में मदद करता है। पंड्या की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनकी इस सकारात्मक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण की सराहना कर रहे हैं।