इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज अश्विन का मानना है कि, मौजूदा प्रदर्शन और कप्तानी रिकॉर्ड को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपी जानी चाहिए थी।
सूर्या को MI का बनना चाहिए कप्तान
अपने यूट्यूब शो में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने कहा कि, सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाना सीधा और आसान फैसला था, लेकिन ऐसा ना होना थोड़ी चिंता की बात है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बयान में आगे यह भी जोड़ा कि, जुलाई 2024 में कप्तानी संभालने के बाद से भारतीय टीम सूर्यकुमार की अगुवाई में एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है। इसी दौरान टीम ने ICC Men’sT20 World Cup 2026 में जीत भी हासिल की।
सूर्या की नेतृत्व क्षमता है शानदार
वहीं क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की नेतृत्व क्षमता और प्रदर्शन को देखते हुए पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) के निर्णय पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले इस बयान ने टीम और फैंस के बीच चर्चा का नया एंगल जोड़ दिया है।