भारतीय क्रिकेट टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबला कीवी टीम को 96 रनों के अंतर हराकर तीसरी बार ये ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। टीम इंडिया के लिए पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया।
हार्दिक ने की माही की बराबरी
ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम प्रमुख तौर शामिल है, जिनका बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। वहीं टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के साथ हार्दिक पांड्या ने एक खास मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है।
हार्दिक ने टी20 करियर में 9वीं बार किसी टी20 खिताब जीता
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने टी20 करियर में 9वीं बार किसी टी20 खिताब को जीतने में कामयाब हो सके हैं। आपको बता दें कि, हार्दिक अभी तक जहां 2 बार टी20 वर्ल्ड कप, 2 बार एशिया कप, इसके अलावा मुंबई इंडियंस की तरफ से 4 बार आईपीएल और एक बार गुजरात टाइटंस की तरफ से आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब हो सके हैं।
रोहित शर्मा ने 11 बार टी20 खिताब जीता
ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इसी के साथ भारतीय के तौर पर सबसे ज्यादा बार टी20 खिताब जीतने के मामले में भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर ली है, माही ने भी 9 बार टी20 खिताब अपने करियर में जीता है। आपको बता दें कि, इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम है जो 11 बार अपने करियर में टी20 खिताब जीतने में कामयाब रहे हैं।
टी-20 विश्वकप में हार्दिक का शानदार प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 9 मैचों में बल्ले से 27.12 के औसत से 217 रन बनाए जिसमें वह दो अर्धशतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे। वहीं हार्दिक के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह 160.74 का रहा। वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 32.33 के औसत से 9 विकेट हासिल किए।
Comments (0)