टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ होगा। यह अहम मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6.30 बजे से होगा।
सुपर-8 में पहुंच चुकी टीम इंडिया
टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 स्टेज में प्रवेश कर चुकी है। हालांकि, टूर्नामेंट के नंबर-1 बैटर अभिषेक शर्मा अब तक अपना स्कोर नहीं खोल सके हैं। उन्होंने पाकिस्तान और अमेरिका के खिलाफ दोनों बार जीरो पर आउट होने का सामना किया। दूसरी ओर, नीदरलैंड के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है। टीम हारी तो ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगी।
दोनों टीमें टी-20 इंटरनेशनल में केवल दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप में सिडनी में भारत और नीदरलैंड भिड़े थे। उस मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 179 रन बनाए थे, जबकि नीदरलैंड 123 रन ही बना पाया था।
इस वर्ल्ड कप में भारत ने अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान को हराया है और 6 पॉइंट्स के साथ ग्रुप स्टेज में टॉप पर है। नीदरलैंड को अमेरिका और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने नामीबिया को हराया। आज का मैच जीतकर नीदरलैंड अपनी सुपर-8 की उम्मीदें बनाए रखना चाहेगा।
Comments (0)